फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two parties clashed in Gadankheda, firing, shrapnel hit the car

Unnao News: गदनखेड़ा में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग, कार में लगे छर्रे

Tue, 15 Oct 2024 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in Gadankheda, firing, shrapnel hit the car
उन्नाव। गदनखेड़ा में रविवार रात दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। छर्रे स्कार्पियो के शीशे में लगे हैं। रात में ही स्कार्पियो सवार युवक के पक्ष में 50 से अधिक महिला पुरुष कोतवाली पहुंचे और सोमवार को भी डटे रहे। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गदनखेड़ा निवासी श्रीकांत वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात 10:30 बजे भवन निर्माण सामग्री की दुकान बंद कर स्कॉर्पियो से घर जा रहा था। गांव के रास्ते में दिलीप सोनकर ने गाड़ी रोकवाई और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया। छर्रे गाड़ी में आगे के शीशे पर लगे। इसी दौरान दिलीप पक्ष से कई लोग पहुंचे मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

वहीं, दिलीप सोनकर ने तहरीर देकर बताया है कि सभासद के चुनाव को लेकर श्रीकांत रंजिश मानते हैं। रविवार को नशे में गाली दे रहे थे। विरोध करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। घटना के बाद श्रीकांत के पक्ष में 50 से अधिक ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और दबाव बनाने का प्रयास किया। देर शाम तक दोनों पक्षों पर सहमति न बन पाने पर तहरीर दी है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed