{"_id":"5bd8b045bdec22699f1268c6","slug":"two-new-patients-of-dengue-fever-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो की मौत, डेंगू के दो नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो की मौत, डेंगू के दो नए मरीज मिले
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज ब्लॉक में फागिंग करता मलेरिया कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान में गिरावट के साथ डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात बुखार से पीड़ित दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, शहर के इंद्रा नगर में एक ही परिवार की दो महिलाओं में डेंगू की पुष्टि हुई है। परिजन निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।
शहर के ईदगाह निवासी आदेश पुत्र रमाशंकर को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने सोमवार रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, पुरवा के मंगतखेड़ा निवासी विकास शुक्ला (23) पुत्र दयाशंकर ने बुखार से जिला अस्पताल के गेट पर दम तोड़ दिया। तेज बुखार होने पर सोमवार रात परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे।
पिता दयाशंकर ने बताया कि एक सप्ताह से विकास बुखार से पीड़ित था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह उसका उपचार नहीं करा पाए। इसी तरह शहर के इंद्रा नगर निवासी गीता (35) पत्नी हृदयेश व उनकी ननद माधुरी (21) में डेंगू की पुष्टि हुई है। कानपुर के एक निजी अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। हृदयेश के अनुसार उन्होंने पहले दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर कानपुर ले गए। जहां जांच में प्लेटलेट्स साठ हजार ही निकली।
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में आए सगे भाइयों के घर पहुंची टीम
डेंगू की चपेट में आए सगे भाइयों की जांच के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सरोसी गांव पहुंची। सरोसी गांव निवासी उमाकांत व रमाकांत का कानपुर मेडिकल कालेज में डेंगू का उपचार चला। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय से डा. आरएस मिश्रा टीम के साथ सरोसी गांव पहुंचे। जहां एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ दवा दी गई।
तीन दिन में मिले 20 मरीज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते तीन दिन के अंदर डेंगू के 20 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 13 मरीज शहर के हैं। जबकि दो माह में डेंगू के मरीजों की संख्या 35 हो चुकी है।