{"_id":"443fc92b9383b1d8fdcaa7e0c6ccb538","slug":"two-more-deaths-from-fever-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरपुरकला गांव में बुखार से दो और की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरपुरकला गांव में बुखार से दो और की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मियागंज (उन्नाव)। बांगरमऊ ब्लाक के शेरपुरकला गांव में बुखार से शनिवार शाम को दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही तीन दिन के भीतर गांव में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। गंभीर हालत को देखते हुए तीन और मरीजों को परिजन इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव में डेरा डाले है। डॉक्टर मलेरिया बुखार होने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों की ब्लड सैंपल लेकर दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
बांगरमऊ ब्लाक क्षेत्र के शेरपुर कला गांव में कई दिनों से लोग बुखार की चपेट में हैं। लखनऊ में इलाज करा रहे इसी गांव के सीताराम (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बेनीपाल (65) की गांव में मौत हो गई। दोनों कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन
बुखार से गुरुवार शाम को बाबू (60) की मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह रामकली (55) और लल्लूराम का डेढ़ साल के बेटे छोटू की तेज बुखार से मौत हो गई थी। मौतों का सिलसिला शुरू हुआ तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों के बांगरमऊ सीएचसी और लखनऊ के नर्सिंगहोम में इलाज शुरू कराया। ग्राम प्रधान जुबेर खां की सूचना पर सीएमओ ने डाक्टरों की एक टीम गांव भेजी थी। यह टीम शनिवार को भी गांव में रह कर लोगों का इलाज कर गंभीर बीमारों को स्वास्थ्य केंद्र भेजती रही।
विज्ञापन
जिला संक्रामक रोग प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि अबतक करीब दो सौ लोगों के ब्लड सैंपल की स्लाइड बनाई जा चुकी है। शनिवार को दो लोगों की मौत हुई है वह दोनों बुजुर्ग कई दिनों से बीमार थे। सीताराम का लखनऊ में इलाज चल रहा था और वहीं मौत हुई है।