{"_id":"6ae4f78ca563093d1706b56f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-160497-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल में भाजपा सरकार ने बंद किए 28 हजार स्कूल : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल में भाजपा सरकार ने बंद किए 28 हजार स्कूल : शिवपाल
विज्ञापन
चांदी का मुकुट पहनाकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करते सपा नेता अजित
- फोटो : Self
बीघापुर (उन्नाव)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को बक्सर स्थित मां चंडिका देवी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने लोक कल्याण की कामना की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में प्रदेश में 28 हजार स्कूल बंद कर दिए हैं।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले विधानसभा चुनाव में सपा की जीत और सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर तैयारी का आह्वान किया। मंदिर जाते समय लालकुआं में सपा नेता अजीत सिंह ‘बाबी’ के घर पर भी कुछ देर रुके। शिवपाल यादव ने बताया कि सपा सरकार के कार्यकाल में बक्सर-गढ़ेवा मार्ग पर गंगा और पांडु नदी पर पुल का निर्माण कराया गया था। चिल्ला पुल सहित कई बड़े पुल और चौड़ी सड़कें भी बनवाई गईं। कहा कि सपा सरकार में बजट के माध्यम से गांव और हर वर्ग के विकास पर ध्यान दिया जाता था।
आरोप लगाया कि गढ़ेवा पुल करीब छह साल से टूटा है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है लेकिन सरकार सुध नहीं ले रही है। विधान परिषद चुनाव में उन्होंने शासन-प्रशासन पर बेईमानी का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। इस दौरान अजीत सिंह बॉबी, नितिन पटेल, पंकज अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
शिवपाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
अचलगंज। कस्बे में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। लखनऊ से एक्सप्रेसवे के रास्ते पहुंचे शिवपाल सिंह का पहला स्वागत आकाश तिवारी और लक्ष्मी शंकर शुक्ला ने कोरारी मोड़ पर किया। इसके बाद लोहचा में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने, अचलगंज चौराहे पर सपा नेता सुहैल अख्तर और मुन्ना गुप्ता ने, बैथर और सिकंदरपुर कर्ण सहित अन्य स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव का स्वागत किया।
स्वागत के दौरान 15 हजार रुपये पार
कस्बे के अचलेश्वर नगर निवासी रज्जब अली ने बताया कि भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच किसी ने उनकी जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद रुपये गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।