{"_id":"6ae4f7dbca13cbd8d30ff6e5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160531-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पीईटी से पहले अव्यवस्थाओं से जूझे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पीईटी से पहले अव्यवस्थाओं से जूझे परीक्षार्थी
विज्ञापन
अटल बिहारी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : Self
उन्नाव। प्रारंभिक आर्हता परीक्षा (पीईटी) देने आए परीक्षार्थियों को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा। लंबी दूरी तय कर आने वालों परीक्षार्थियों को अधिक परेशानी हुई। उनको रात रोडवेज परिसर के साथ निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर गुजारनी पड़ी। शौचालय की व्यवस्था ध्वस्त होने से कई अभ्यर्थी तो बिना स्नान किए ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए। परीक्षा के बाद जाम से भी जूझना पड़ा। दो पालियों में हुई परीक्षा में 6291 परीक्षार्थी शामिल हुए। 2781 ने परीक्षा छोड़ दी।
पीईटी जिले के 13 केंद्रों पर दो पालियों में कराई गई। दोनों पालियों में 9072 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच बजे के बीच हुई। जिले में गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज और लखनऊ जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे।
पहली पाली में डीएसएन डिग्री कॉलेज में गोरखपुर से परीक्षा देने आए मुबारक अली ने बताया कि वह रात दो बजे बस से चले थे। बस में भीड़ थी, लेकिन बैठने की जगह मिल गई थी। शुक्रवार सुबह बस स्टॉप पर आ गए। यहां पहले से काफी भीड़ थी, सबसे खराब स्थित शौचालय की रही।
विज्ञापन
आजमगढ़ से परीक्षा देने आए गोविंद सिंह ने बताया कि कैफियत एक्सप्रेस से रात में ही रेलवे स्टेशन पर आ गए थे। शौचालय की सफाई व्यवस्था सही नहीं रही। बताया कि रीजनिंग थोड़ी कठिन थी, गणित और अन्य प्रश्न सरल आए थे।
अटल बिहारी इंटर कॉलेज में लखनऊ से परीक्षा देने आईं पलक यादव ने बताया कि वह सुबह परीक्षा केंद्र पर आईं। आने में कोई समस्या नहीं हुई। बताया कि पेपर भी लगभग सही रहा। परीक्षा छूटने के बाद जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई। उत्तर पुस्तिकाओं को कोषागार में जमा करा दिया गया है।
डीएम और एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था
परीक्षा की हकीकत जानने के लिए डीएम घनश्याम मीणा, एसपी जयप्रकाश सिंह ने अटल बिहारी इंटर कॉलेज और जीआईसी केंद्र का निरीक्षण किया। तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क और मुस्तैद रखने के निर्देश दिए। एएसपी आयुष श्रीवास्तव ने श्याम कुमारी सेठ, बाल निकुंज नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, जीनाथजी और अटल बिहारी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। ड्यूटी स्थल पर तैनात पुलिस कर्मियों को पानी पीने के लिए नगर पालिका से टैंकर खड़ा कराया गया था। उसका पानी सही न होने से पुलिस कर्मियों ने पानी की बोतल दुकान से खरीदकर पी।
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलाईं 12 रोडवेज बसें
पीईटी देने आए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रविवार को परिवहन निगम की ओर से 12 रोडवेज बसों का संचालन किया गया। आजमगढ़, गोरखपुर और लखनऊ व अन्य जिलों से परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों की सुविधा दी गई। लखनऊ जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए छह बसें चलाई गईं, जबकि अन्य जनपदों के लिए छह बसों का संचालन किया गया। रोडवेज स्टेशन इंचार्ज सरोज गुप्ता ने बताया कि परिवहन निगम की ओर से अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की गई। (संवाद)
मवेशियों ने परीक्षार्थियों को दौड़ाया, भागकर बचाई जान
डीएसएन डिग्री कॉलेज और डीवीडीटी इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र के बाहर मवेशियों का जमावड़ा था। दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटने के बाद जैसे ही परीक्षार्थी बाहर आने लगे, एक साथ कई मवेशी सामने आ गए और उनको दौड़ा लिया। परीक्षार्थियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

अटल बिहारी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : Self