{"_id":"67a10f9dc94b202ef0031464","slug":"two-member-committee-formed-to-conduct-bar-association-elections-unnao-news-c-221-1-sknp1055-126495-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बार एसोसिएशन चुनाव कराने के लिए गठित की गई दो सदस्यीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बार एसोसिएशन चुनाव कराने के लिए गठित की गई दो सदस्यीय कमेटी
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन चुनाव टालने और कुछ अधिवक्ताओं का चंदा जमा करने पर रोक लगाने का मामला बार काउंसिल तक पहुंचने के बाद चेयरमैन ने चुनाव कराने के लिए काउंसिल के दो प्रतिनिधियों की कमेटी गठित की है। कमेटी की देखरेख में चुनाव होगा। इस पूरी प्रक्रिया में मौजूदा अध्यक्ष के किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप पर रोक लगा दी है।
बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर कुछ अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल चेयरमैन से ईमेल के माध्यम से शिकायत की थी। आरोप लगाया गया था कि अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला जानबूझ कर चुनाव को टालना चाहते हैं। उन्होंने कई सदस्यों के चंदा शुल्क जमा करने पर साजिश के तहत रोक लगा दी है। पत्र को चेयरमैन शिव किशोर गौर ने संज्ञान लेकर एक आदेश पत्र जारी किया। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अधिवक्ताओं की शिकायत को देखते हुए यह माना जा रहा है कि बार एसोसिएशन उन्नाव काउंसिल के किसी भी निर्देश का अनुपालन नहीं कर रहा है।
यह अत्यंत खेद का विषय है। चेयरमैन ने एल्डर कमेटी को निर्देश दिए हैं कि चार फरवरी तक चुनाव का चंदा पूर्व आदेश के अनुक्रम में जमा कराएं। साथ ही चुनाव की तिथियां जारी की जाएं। इस पूरी प्रक्रिया पर निगरानी के लिए बार काउंसिल के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी और पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। दोनों की निगरानी में चुनाव कराए जाएंगे। चेयरमैन ने दो सदस्यीय कमेटी का चुनाव संबंधी निर्णय ही अंतिम मान्य होने के आदेश दिए हैं।