{"_id":"63ea99d67b327a296c03f78e","slug":"two-killed-in-truck-bike-collision-unnao-news-c-12-1-79926-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत
Tue, 14 Feb 2023 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस एंबुलेंस से दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया। भतीजे को मृत घोषित कर दिया। जबकि चाचा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
अचलगंज क्षेत्र के गांव नथईखेड़ा निवासी राजेश कुमार (55) की ससुराल बिहार क्षेत्र के मुरारखेड़ा में है। सोमवार को ससुराल में मांगलिक कार्यक्रम था। राजेश परिवार के ही रिश्ते के चाचा मुनेश्वर (65) के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। बाइक राजेश चला रहा था। उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर शाम करीब चार बजे बिहार क्षेत्र के दुबाई मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, इससे चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि चाचा की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में मुनेश्वर को भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक राजेश पशु पालन कर दूध का काम करता था, जबकि मुनेश्वर खेती कर परिवार पालता था। बिहार एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दोनों की मौत हुई है। चालक मौके से फरार है। ट्रक कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
बच्चों से छिना पिता का साया
हादसे का शिकार हुए राजेश परिवार का सहारा था। दूध बेचकर वह घर चलाता था। पति की मौत से पत्नी पुष्पकली और बच्चों में एक लड़का और तीन लड़कियां बेहाल हैं। मृतका का बेटा आशीष दो महीने पहले ही अंबाला गया था। वहां किसी निजी कंपनी में काम सीख रहा है। वहीं मृतक मुनेश्वर खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। मौत की सूचना से पत्नी सरोज लली, बेटी रेनू दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।