{"_id":"57192eac4f1c1ba06e8b4e2b","slug":"two-killed-in-road-accidents-12-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, 12 घायल
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मां-बेटे समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
दही चौकी के पास ट्रक और डीसीएम की टक्कर में डीसीएम का क्लीनर दीपक (27) निवासी नगला देवल मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया। डीसीएम नंबर के आधार पर जब पुलिस ने जानकारी कराई तो पता चला कि डीसीएम गत्ता लादकर कानपुर जा रही थी। उधर, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शेखपुर नरी गांव के पास 35 वर्षीय युवक का शव सड़क के किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव देखने से लग रहा है कि वह किसी वाहन की चपेट में आया है।
एक अन्य घटना में सदर कोतवाली के गदनखेड़ा बाईपास पर रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस सवार राकेश निवासी संतकबीरनगर, सुरेंद्र यादव, गीता पत्नी प्रेमचंद्र निवासी सिद्धार्थ नगर, वीरेंद्र, रजनी समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।