फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two killed, 39 infected, including lab technician from Corona

कोरोना से लैब टेक्नीशियन समेत दो की मौत, 39 संक्रमित

Fri, 21 Aug 2020 03:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Two killed, 39 infected, including lab technician from Corona
हसनगंज में कोरोना संक्रमित मारिज मिलने के बाद कोविड़ अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में कोरोना से लैब टेकभनीशियन सहित दो की मौत हो गई। वहीं रैपिड एंटीजन किट से 3 स्वास्थ्य कर्मी, 6 न्यायालय कर्मी सहित 35 की रिपोर्ट संक्रमित आई है। संक्रमितों में 14 को होम आइसोलेट व 25 मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ तहसील के मोहल्ला पुरबिया टोला निवासी 45 वर्षीय लैब टेकभनीशियन कानपुर के सरकारी बीमा अस्पताल में तैनात थे। पित्त में पथरी होने पर 15 अगस्त को वह कानुपर के मोहम्मदिया अस्पताल में भर्ती हुए थे। लेकिन हालत में सुधार न होने पर 17 अगस्त को उन्हें लखनऊ के चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां जांच में कोरोना संक्रमित मिले थे। गुरुवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, औरास के गांव घरघटा गांव में दो दिन पहले हुई जांच में 32 साल का युवक कोरोना संक्रमित मिला था। हार्ट में दिक्कत होने पर उसे नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, एंटीजन रैपिड किट से हुई जांच में अचलगंज स्वास्थ्य केंद्र में तैनात 3 स्वास्थ्य कर्मी, सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की 35 साल की पत्नी, बांगरमऊ के मोहल्ला नौनिहालगंज में 45 साल की महिला, 10 साल की किशोरी, मोहल्ला न्यू कटरा में 25 साल का युवक, अतरधनी गांव की 24 वर्षीय गर्भवती युवती, फतेहपुर चौरासी ब्लॉक राजकीय बीज भंडार में तैनात तकनीकी सहायक, जिला सत्र न्यायालय में तैनात 4 बाबू, 2 चतुर्थश्रेणी कर्मचारी, सिविल लाइन में संचालित यूनियन बैंक के 2 कर्मचारी, आसीवन कस्बा की 35 साल की महिला, औरास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट, नवाबगंज कस्बे में 38 साल का युवक, सफीपुर में संचालित एसबीआई के शाखा प्रबंधक सहित 4 कर्मचारी, शहर की पुरानी बाजार में 37 व 39 साल के दो युवक, कांशीराम कॉलोनी में हुई जांच में 6 संक्रमित, जिला अस्पताल की जांच में 2, शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों में 32 व 38 साल के दो युवक, 30 साल की महिला व आरटीपीसीआर की जांच में हसनगंज में 35 साल के युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले 39 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 14 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, अन्य 25 संक्रमितों को औरास व बिछिया कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो की मौत हो गई है।
जिले में अब तक 1443 संक्रमित
जिले में अब तक 1443 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 749 को घर भेजा जा चुका है। 663 का इलाज चल रहा है। इसमें 31 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।

न्यायालय दो दिन रहेगा बंद
जिला सत्र न्यायालय में चार बाबू व दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कोर्ट को सैनिटाइज कराकर दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। तीसरे दिन रविवार है। अब सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed