फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two including Panchayat friend killed in bike collision

Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में पंचायत मित्र सहित दो की मौत

Sun, 09 Jun 2024 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two including Panchayat friend killed in bike collision
पाटन। बिहार-बक्सर मार्ग पर नरीखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पंचायत मित्र और एक अन्य युवक की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से दोनों के सिर में गहरी चोटें आना मौत की वजह बना।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के नरीखेड़ा गांव निवासी प्रदीप कुमार रावत (40) गांव में ही पंचायत मित्र थे। शुक्रवार सुबह वह ब्लॉक गए थे। काम निपटाने के बाद रात करीब 10 बजे बाइक से घर जा रहे थे। बिहार-बक्सर मार्ग पर नरीखेड़ा गांव से पहले ढाबे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। घटना में पंचायत मित्र और दूसरी बाइक सवार तौधकपुर गांव निवासी गोपाल (22) पुत्र तरुण तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर न होने से वार्ड ब्वाय ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही दोनों के परिवार में चीख पुकार मच गई। प्रदीप की मौत से पत्नी अनीता, बड़ा भाई राजू, बच्चों में दिव्यांश, कुनाल और प्रियांशी बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गोपाल के माता-पिता महाराष्ट्र में रहते हैं। वह अपने चाचा मोहन तिवारी के साथ रहता था। घटना की सूचना पर पहुंचे चाचा ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया। गोपाल के एक भाई ने दो साल पहले आत्महत्या कर ली थी। एक भाई और एक बहन हैं। वह माता पिता के साथ रहते हैं। गांव में खेती देखरेख के लिए वह चाचा के साथ रहता था। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि दोनों ही बाइकों की रफ्तार काफी तेज होने से हादसा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed