फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पांच किमी की पैदल चाल प्रतियोगिता दो अक्तूबर को

Sun, 27 Sep 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। जिला खेल कार्यालय की ओर से गांधी जयंती पर पांच किलोमीटर की पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए लड़के और लड़कियां पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता में आयु का कोई प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि दो अक्तूबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 8:30 बजे से पांच किलोमीटर की पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता ओपेन बालक और बालिका वर्ग की होगी। इसमें कोई भी उम्र का खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है। पंजीकरण निशुल्क है लेकिन खेल किट में ही प्रतिभाग करने की अनुमति होगी। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। जो भी खिलाड़ी प्रतिभाग करना चाहते हैं तो वह एक अक्तूबर की शाम चार बजे तक स्टेडियम कार्यालय में आकर पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एथलेटिक्स कोच कुशमेश कुमार के मोबाइल नंबर 8319838625 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रतियोगिता वाली तारीख को प्रतिभागियों को सुबह 7.30 बजे स्टेडियम में पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed