{"_id":"67ec31bf70f418682b06a779","slug":"two-groups-clashed-near-the-collectorate-gate-belts-were-used-heavily-unnao-news-c-221-1-sknp1055-129017-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कलक्ट्रेट गेट के नजदीक दो गुटे भिड़े, जमकर चलीं बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कलक्ट्रेट गेट के नजदीक दो गुटे भिड़े, जमकर चलीं बेल्ट
विज्ञापन
उन्नाव। युवती पर छींटाकशी को लेकर हुए विवाद में कलक्ट्रेट गेट के नजदीक दो गुट भिड़ गए। इस दौरान बेल्ट, डंडे और जमकर लात-घूसें चले। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दो को दौड़ाकर पकड़ लिया।
मंगलवार शाम को निराला पार्क घूमने आई एक युवती पर किसी ने छींटाकशी कर दी। इस पर युवती के साथ आए दूसरे पक्ष के युवकों ने विरोध किया तो विवाद होने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग कलक्ट्रेट गेट के नजदीक आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झड़प के दौरान दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बेल्ट और लाठी-डंडों से हमला किया। इसमें कई लोगों को चोटें आईं। कुछ के कपड़े भी फट गए। इसके चलते निराला पार्क से कलक्ट्रेट के बीच की सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया।
हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष इधर-उधर हो गए। इसी बीच दो युवक भागने लगे तो पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी पकड़ने के दौरान सड़क पर गिर गए। पकड़े गए युवकों से पुलिस ने पूछताछ की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।