{"_id":"6855b645646182b3df043d2b","slug":"two-groups-clashed-in-front-of-the-arto-office-unnao-news-c-221-1-uno1001-132898-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एआरटीओ कार्यालय के सामने दो गुट भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एआरटीओ कार्यालय के सामने दो गुट भिड़े
Sat, 21 Jun 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। पीडीनगर में मोटर ड्राइविंग स्कूल खोलने को लेकर दो पक्षों में एआरटीओ कार्यालय के सामने मारपीट हो गई। दोपहर दो बजे हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। कोतवाली पहुंचकर दोनों पक्षों ने तहरीर दी। पुलिस ने आठ लोगों को बैठाया है।
भारी वाहन चलाने के लिए चालकों को प्रशिक्षण के लिए शहर में चार मोटर ड्राइविंग स्कूल हैं। इसमें व्योम, सहारा, अर्नव और एक अन्य ड्राइविंग स्कूल हैं। शहर के ही पीडीनगर में कानपुर के युवक एक और स्कूल खोलने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर स्कूल संचालकों विरोध शुरू कर दिया। चर्चा है कि गुरुवार को दोनों पक्षों में आपसी सामंजस्य बनाने को लेकर बैठक भी हुई थी लेकिन बात नहीं बनी।
शुक्रवार को कानपुर निवासी युवक कई गाड़ियों से एआरटीओ कार्यालय पहुंचे, सभी हाथों में डंडे लिए थे। इसी दौरान कार्यालय के सामने ही सड़क पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। हालांकि कानपुर से आए युवकों ने उन्नाव के ही युवकों को पर घेरकर हमला करने का आरोप लगाया। बताया कि हमले में गाड़ियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार-चार युवकों को कोतवाली में बैठाया है। एक पक्ष से रज्जन तिवारी और दूसरे पक्ष से प्रदीप कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। कानपुर निवासी युवक जिस गाड़ी से पहुंच थे उसमें विधायक लिखा है। उन्होंने खुद को सत्तादल के एक विधायक का खास बताया है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच चल रही है, अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।