फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two girls died by drowning in a brick-kiln pit

ईंट-भट्ठे के गड्ढे में डूबकर दो बच्चियों की मौत

Sat, 04 Jul 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two girls died by drowning in a brick-kiln pit
रोती बिलखती मृतक शिवानी की मां व अन्य परिजन। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज(उन्नाव)। अजगैन के मोहल्ला हड्डी गोदाम के पास स्थित ईंट-भट्ठा परिसर में पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो बच्चियों की मौत हो गई। दोपहर बाद तीन बजे उनके शव उतराते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

अजगैन के मोहल्ला हड्डी गोदाम निवासी सुरेश अजगैन रेलवे क्रॉसिंग में गेटमैन है। सुरेश के अनुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे उसकी 10 वर्षीय बेटी शिवानी पड़ोस में रहने वाले शत्रुघ्न की हमउम्र बेटी पिंकी (10) के साथ शौच के लिए निकली थी। एक घंटे तक दोनों के न लौटने पर खोजबीन की गई। घर से 400 मीटर की दूरी पर भट्ठे की पथाई के लिए खोदी गई मिट्टी के गड्ढे में दोनों के शव उतराते मिले। ग्रामीणों की मदद से दोनाें के शवों को निकाला गया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे अजगैन कोतवाली के दरोगा राजेश दीक्षित व प्रशांत द्विवेदी ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवानी के पिता सुरेश का कहना है कि भट्ठे में ईंट की पथाई के लिए मिट्टी खोदी गई थी। इससे बड़ा गड्ढा हो गया था। बरसात का पानी भर जाने से बच्चियों की उसमें गिरने और डूबने से मौत हो गई। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतका पिंकी के बाबा होशराम ने बताया कि उसका पुत्र शत्रुघ्न पांच साल से परिवार के साथ मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। पिंकी मुंबई में ही कक्षा 3 में पढ़ती थी। दस दिन पहले ही वह मां रामरानी व भाई अतुल के साथ गांव लौटी थी। पिता मुंबई में ही है। परिजनों ने फोन पर उसे पिंकी की मौत की सूचना दी तो वह कांप उठा और घर के लिए निकल पड़ा। वहीं शिवानी की मौत पर उसके चार भाई बहनों के अलावा माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed