{"_id":"571680894f1c1b7d7b8b4c04","slug":"two-died-from-heat-stroke-including-the-village-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीट स्ट्रोक से ग्राम प्रधान समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीट स्ट्रोक से ग्राम प्रधान समेत दो की मौत
unnao, uttar pradesh, india
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
गरमी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के भतावां ग्राम प्रधान व सफीपुर कस्बे की एक महिला की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। डायरिया और हीट स्ट्रोक के लगभग एक दर्जन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर कोतवाली के भतावां ग्राम प्रधान मोतीलाल सोमवार दोपहर खेत में काटी जा रही फसल देखने पहुंचे। उनके भाई सुरेश ने बताया कि घर लौटने के बाद मोतीलाल लेट गए।
शाम पांच बजे भांजी की शादी में चले गए। रात लगभग 10 बजे घर लौटे तो तबियत खराब थी। उन्हें चक्कर आने के साथ कमजोरी महसूस हो रही थी। सुबह चारपाई पर बेहोश मिले तो तुरंत लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मौत हीट स्ट्रोक से हुई है। दूसरी घटना सफीपुर कसबे की है। वहां के राधेश्याम ने पत्नी आशा गुप्ता (50) को सोमवार दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने हीट स्ट्रोक का इलाज शुरू किया।
देर रात आशा की मौत हो गई। दूसरी ओर मंगलवार को डायरिया व हीट स्ट्रोक से पीड़ित गंगाघाट थाना क्षेत्र के देवारा निवासी सुभाष की पत्नी अंशिता, शहर के मोहल्ला लोकनगर निवासी सार्थक की पत्नी नीतू, शहर के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी देवनारायण की पत्नी रीता, शिवनगर बाईपास निवासी वीरेंद्र पुत्र राजेंद्र, सदर कोवताली के करोवन गांव निवासी वमीम आदि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में बेड का टोटा पड़ गया। एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर इलाज किया गया।