फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two dead, including woman from corona, 23 infected including soldier and lekhpal

कोरोना से महिला समेत दो की मौत, सिपाही व लेखपाल सहित 23 संक्रमित

Fri, 31 Jul 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two dead, including woman from corona, 23 infected including soldier and lekhpal
मियागंज के मोहल्ला नई बस्ती में कोरोना मरीज को कोविड अस्पताल ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में कोरोना से महिला सहित दो की मौत हो गई। जबकि सोहरामऊ थाने की पीआरवी में तैनात सिपाही व पुरवा में तैनात लेखपाल सहित 23 की रिपोर्ट संक्रमित आई है। संक्रमितों को बिछिया, औरास व श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील के शेखपुर गांव निवासी किराना व्यवसायी की 62 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद उसका इलाज सरस्वती मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बुधवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, शुक्लागंज के मोहल्ला रहमतनगर निवासी 55 साल के अधेड़ की भी कोरोना से मौत हुई है। अधेड़ ने 29 जुलाई को कानपुर उर्सला में जांच कराई थी। रिपोर्ट आने से पहले ही वह घर आ गए थे। दोपहर में उनकी हालत बिगड़ी। परिजन जब तक उन्हें कहीं ले जाते अधेड़ ने दम तोड़ दिया। देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

वहीं, सोहरामऊ थाने की पीआरवी में तैनात सिपाही को सर्दी, जुकाम होने पर उसने लखनऊ में जांच कराई थी। जिसमें वह संक्रमित मिला है। बांगरमऊ सीएचसी में एंटीजन रैपिड किट से हुई जांच में 50 वर्षीय व्यक्ति, पुरवा तहसील में लेखपाल, अचलगंज में परिषदीय स्कूल के शिक्षक, आशा कार्यकर्ता व 35 साल का युवक, आसीवन के मोहल्ला नई बस्ती में 17 साल का किशोर, अजगैन कस्बा निवासी 50 साल का अधेड़ सहित शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों में 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि कोरोना से दो की मौत हुई है। वहीं, जिले में 23 और कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिन्हें बिछिया, औरास व श्रीराममूर्ति मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है।
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 753
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 753 हो चुकी है। स्वस्थ होने पर 281 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसमें 456 का इलाज चल रहा है। 16 की मौत हो
चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed