फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two Corona positive including a doctor in the district

जिले में एक डॉक्टर सहित दो कोरोना पॉजिटिव

Tue, 30 Jun 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two Corona positive including a doctor in the district
शहर के मोतीनगर मोहल्ला में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद घर घर जांच करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर में एक डॉक्टर सहित जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें शहर के मोहल्ला मोती नगर निवासी डॉक्टर व बांगरमऊ तहसील के गांव गड़रियनखेड़ा निवासी अधेड़ शामिल हैं। दोनों को औरास के कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य टीम संपर्क मेें रहने वालों को चिह्नित कर रही है। 250 मीटर क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मोतीनगर निवासी 63 वर्षीय डॉक्टर शहर के कब्बाखेड़ा स्थित एक मेडिकल सेंटर नर्सिंगहोम में फिजीशियन हैं। उनके पास बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) की डिग्री है। दो दिन पहले बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में आइसोलेट कराया था। पहले ट्रूनेट मशीन से जांच में पॉजिटिव आने के बाद सैंपल जांच के लिए बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट लखनऊ भेजा गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें कोविड एलवन अस्पताल औरास में भर्ती कराया है। उनकी 60 वर्षीय पत्नी को सरस्वती मेडिकल सेंटर में आइसोलेट कर सैंपल भेजा गया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ तहसील के गांव भिखारीपुर के मजरा गड़रियनखेड़ा के निवासी, 50 वर्षीय अधेड़ हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद में मजदूरी करता था। पत्नी व एक बच्चा भी साथ में ही रहता है। तबीयत खराब होने पर हरियाणा में ही उसकी 22 जून को दंपति में कोरोना की पुष्टि के लिए सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने से पहले ही वह पत्नी व बच्चे को वहीं छोड़कर सोमवार सुबह (29 जून) को ही अपने गांव बांगरमऊ के गड़रियन खेड़ा आ गया। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर हरियाणा में स्वास्थ्य टीम ने उसकी पत्नी से जानकारी कर उन्नाव सीएमओ को संक्रमित के उन्नाव पहुंचने की सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और संक्रमित प्रवासी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिन्हें औरास कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें बांगरमऊ में मिला कोरोना संक्रमित का सैंपल फरीदाबाद जिले में लिया गया था। उसकी पत्नी व बच्चा वहीं भर्ती कराया गया है।

स्टाफ की रिपोर्ट न आने तक बंद रहेगा उन्नाव मेडिकल सेंटर
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि कब्बाखेड़ा स्थित उन्नाव मेडिकल सेंटर में डॉक्टर व कर्मचारी मिलाकर 19 लोगों का स्टाफ है। उन सभी को आइसोलेट कराया जा रहा है। इनकी रिपोर्ट न आने तक मेडिकल सेंटर को बंद कर दिया गया है। यहां वेंटीलेटर के 4 मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर व स्टाफ की ट्रूनेट मशीन से जांच कराई जा रही है। यदि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें वापस इलाज के लिए भेज दिया जाएगा। अन्यथा वेंटिलेटर के मरीजों के लिए भी कोई व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed