फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two children injured swing breakdowns

झूला टूटने से दो बच्चे घायल, हालत नाजुक

Sun, 05 Apr 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 05 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two children injured swing breakdowns
नवाबगंज। मेला में झूला का एंगल टूट जाने से दो बच्चे करीब बीस फिट की ऊंचाई से गिरकर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बच्चों को अजगैन प्रभारी निरीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एक बच्चा नवाबगंज कसबा का ही रहने वाला था जबकि दूसरे की अभी पहचान नहीं हो पाई है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने झूला चलाने वाले को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


नवाबगंज कसबा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में लगने वाले परंपरागत चैतवर मेला के पहले दिन खासी भीड़ रही। शनिवार शाम को ज्योति यात्रा निकाली जा रही थी करीब चार बजे मेला में लगे एक झूले में बच्चे झूला झूल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान झूले का एक एंगल टूट गया और उसमें बैठा नवाबगंज कसबा के बंगला मोहल्ला निवासी अनिल (12) पुत्र छोटक्का व करीब 11 वर्षीय एक अन्य बच्चा करीब बीस फिट की ऊंचाई से जमीन पर गिर गए। मेला की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे अजगैन थाना के प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाए अपनी जीप में डालकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।


जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद ईएमओ डॉ. आशीष कुमार ने दोनों बच्चों को कानपुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दूसरे बच्चे की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि कुछ लोग अपने बच्चे को खोजते हुए पुलिस चौकी पहुंचे थे उन्हें कानपुर हैलट भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुरवा कोतवाली क्षेत्र के जिदाबाड़ी मोहल्ला निवासी गुड्डू को हिरात में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed