{"_id":"6400f824a8fb35edb802d3b4","slug":"two-bikes-collided-one-killed-three-injured-unnao-news-c-12-1-106766-2023-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव सड़क हादसा: दो बाइकों में जोरदार टक्कर, एक की मौत और तीन घायल, हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव सड़क हादसा: दो बाइकों में जोरदार टक्कर, एक की मौत और तीन घायल, हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार
Fri, 03 Mar 2023 04:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 03 Mar 2023 04:42 PM IST
सार
औरास थाना क्षेत्र में दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं, तीन लोगा घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में चकलवंशी-संडीला मार्ग पर देर शाम दो बाइकों टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन युवक घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
पेरौरी गांव निवासी किशोर (35) गुरुवार शाम गांव के ही रामविलास को बाइक पर बैठाकर पड़ोसी गांव पंडित खेड़ा चौराहे की साप्ताहिक बाजार गया था। देर शाम घर जाते समय चकलवंशी-संडीला मार्ग पर पहुंचा था तभी पेरौरी का ही निवासी ललित (26) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में ललित के साथ बैठे मलकीत (22) और विकास (19) भी घायल हो गए। दोनों बाइक में पर सवार में चार लोग घायल हो गए। जबकि रामविलास बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घायलों को औरास सीएचसी पहुचाया जहां जहां डाक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में लगी गंभीर चोट मौत की वजह बनी। वहीं गंभीर हालत में ललित और मलकीत को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जबकि विकास का सीएचसी में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
