{"_id":"67c1f04521f2a6923801b2e7","slug":"two-arrested-with-stolen-bike-and-e-rickshaw-battery-unnao-news-c-221-1-uno1001-127602-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चोरी की बाइक और ई-रिक्शा की बैटरी के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चोरी की बाइक और ई-रिक्शा की बैटरी के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
सफीपुर। घर के बाहर बरामदे में खड़ी बाइक और ई-रिक्शा की बैटरी चोरी होने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी संजीत कुमार ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था, 19 फरवरी की रात घर के बाहर खड़ी बाइक के साथ ई-रिक्शा की बैटरी चोर खोल ले गए थे। रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ पीड़ित तलाश कर रहे थे, पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के करौंदी गांव के बाहर आम के बाग में चोर चोरी की योजना बना रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम-पता करौंदी निवासी डिन्गा उर्फ राजेश लोधी और दूसरे ने माखी के पंडितखेड़ा गांव निवासी अजय लोध बताया। चोरों के पास से तीन ई-रिक्शा की बैटरी और चोरी की बाइक बरामद हुई है। कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोरों में डिंगा उर्फ राजेश शातिर आरोपी है, उस पर पहले से 16 मुकदमे दर्ज हैं।