{"_id":"5f5d1c218ebc3e57bc164d77","slug":"two-accused-arrested-for-bike-theft-unnao-news-knp5823098161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अचलगंज(उन्नाव)। आजाद मार्ग चौराहा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा। बाइक के कागजात न दिखा पाने पर कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बाइक को चोरी करने की बात कही। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक व तमंचा बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक अचलगंज अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शनिवार सुबह उपनिरीक्षक संजीव शाक्य ने आजाद मार्ग चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शक के आधार पर उन्होंने एक बाइक को रोका। बाइक पर सवार इसी थाना क्षेत्र के पोटरिहा गांव निवासी फहीम व कोरारी के मजरा बेनीखेड़ा निवासी हरिनाम बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए। पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की चार अन्य बाइक व तमंचा बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि 7 सितंबर को अचलगंज थाना क्षेत्र के बंदीपुरवा गांव निवासी अनिल कुमार की बाइक चोरी की।
वहीं, दूसरी बाइक आवास विकास कॉलोनी उन्नाव निवासी प्रेमचंद्र व तीसरी बाइक सलमान पुत्र इलियास की चोरी करना बताया। अन्य बाइकों का पता लगाने के लिए पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय से संपर्क किया। दोनाें आरोपियों को जेल भेजा गया है।