फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck overturns in fog, driver dies

कोहरे में पलटा ट्रक, चालक की दबकर मौत

Tue, 14 Jan 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Truck overturns in fog, driver dies
मृतक ट्रक चालक कादिर का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
आसीवन(उन्नाव)। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर थाना क्षेत्र के सुभानीखेड़ा पुलिया की मोड़ पर कोहरे के चलते सोमवार सुबह चालक के नियंत्रण खोने से ट्रक सड़क किनारे खंती में पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा करा चालक के शव को बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बुलंदशहर के थाना खुर्जा के मोहल्ला शेख शहनवाज निवासी कदीर (40) पुत्र बशीर खुद का ट्रक चलाता था। रविवार को सिकंदराबाद से पेंट के डिब्बे लादकर लखनऊ जाने के लिए निकला। सोमवार सुबह लगभग सात बजे लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र के सुभानीखेड़ा पुलिया के पास मोड़ पर कोहरे के चलते ट्रक अनियंत्रित हो पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

एसओ राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों को हादसे की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना पर देर शाम पहुंची पत्नी शबाना शव देख बिलख पड़ी। मृतक के दो बच्चे चार वर्षीय शीबा व दो वर्षीय वहाव है। पत्नी के साथ आए मृतक के भाई सगीर ने बताया कि वह भी ट्रक चलाता है। लखनऊ से उसे भाई कदीर के साथ जाना था। जिसके चलते वह भाई का लखनऊ में इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed