फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck goes into rut due to driver taking a nap, traffic disrupted

Unnao News: चालक को झपकी आने से खंती में गया ट्रक, यातायात बाधित

Thu, 25 Jan 2024 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Truck goes into rut due to driver taking a nap, traffic disrupted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिछिया। मौरंग लेकर जा रहे डंपर चालक को झपकी आने से उन्नाव-पुरवा मार्ग पर डंपर सड़क की टूटी पटरी से नीचे खंती में चला गया। ट्रक का आधा हिस्सा सड़क के बीच में होने से यातायात बाधित रहा।
बस्ती जिले के थाना सुगिया निवासी ट्रक चालक अंकुर दुुबे हमीरपुर से मौरंग लादकर लखनऊ जा रहा था। बुधवार सुबह छह बजे चालक को झपकी आने से डंपर का आधा हिस्सा सड़क से नीचे चला गया। जाम लगने की सूचना पर पुलिस पहुंची ने क्रेन की मदद से डंपर को हटवाया। इस दौरान एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि ट्रक हटवाकर रास्ता साफ कराया है।
विज्ञापन


-----------
मवेशियों ने चरी फसल, देवरानी-जेठानी में मारपीट
पाटन। बिहार थानाक्षेत्र के गांव उसरहा बेहटा मजरे कुतुबपुर में छुट्टा मवेशी बिंदाप्रसाद के खेत में गेहूं की फसल चर गए। बिंदा की पत्नी शिवकुमारी ने जेठानी मालती पत्नी गयाप्रसाद पासवान पर छुट्टा मवेशियों को खदेड़ कर खेत में करने और फसल चराने का आरोप लगाया। इससे दोनों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। देवरानी के वार से मालती का सिर फूट गया। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि घायल महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
नशे में हंगामा करने वाला भेजा गया जेल
पाटन। नशे में हंगामा और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले बिहारा थाना क्षेत्र के भैयाखेड़ा गांव निवासी मिलन नाम को युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मंगलवार रात को हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर गिरफ्तार किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed