फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck driver and kiln accountant died in road accidents

सड़क हादसों में गई ट्रक चालक व भट्ठा मुनीम की जान

Tue, 08 Feb 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Truck driver and kiln accountant died in road accidents
मोहम्मद अहमद का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बांगरमऊ और अजगैन थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में ट्रक चालक व ईंट भट्ठा मुनीम की मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहनों के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बांगरमऊ संवाद के मुताबिक कानपुर नगर के चौबेपुर निवासी मोहम्मद अहमद (30) मौजूदा समय में बांगरमऊ कस्बा के मोहल्ला सरांय में बहन-बहनोई के साथ रहता था। वह ट्रक चलाता था। रविवार को वह ट्रक पर सिलिंडर लादकर उन्नाव से हरदोई के पिहानी जा रहा था। रविवार देर रात वहां से लौटते समय बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की सुल्तानपुर पुलिया के पास कंटेनर ने ट्रक में टक्कर मार दी थी। इससे ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक मोहम्मद अहमद की मौत हो गई। क्लीनर अस्पताल में भर्ती है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मोहम्मद अहमद का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी अफसाना बेटी जुनेरा, व बेटे अहद का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

नवाबगंज संवाद के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज तिराहे पर दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में जनसार के मजरा मक्काखेड़ा निवासी ईंट भट्ठा के मुनीम रामगोपाल लोध (55) घायल हो गए। उन्हें सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भतीजे संतोष कुमार ने बताया कि चाचा मुशीगंज मार्ग स्थित भट्ठे पर 10 साल से मुनीम थे। सोमवार को रामगोपाल का शव घर पहुंचा तो पत्नी पुष्पा व छह बच्चे रो-रोकर बेहाल हो गए।

बांगरमऊ में कंटेनर की टक्कर से क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद

बांगरमऊ में कंटेनर की टक्कर से क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed