फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Trolley stuck on railway track, Kanpur-Balamau railway route remained closed for three hours

Unnao News: रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रॉला, तीन घंटे बंद रहा कानपुर-बालामऊ रेल मार्ग

Sun, 14 Jul 2024 03:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Trolley stuck on railway track, Kanpur-Balamau railway route remained closed for three hours
चकलवंशी। कानपुर-बालामऊ रेल मार्ग पर एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक में फंस गया। इससे रेल और सड़क यातायात रुक गया। रेलवे के अधिकारी पहुंचे। क्रेन व जेसीबी की मदद से ट्रॉला को ट्रैक से हटवाया गया। करीब तीन घंटे बाद रेल और सड़क यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

अजमेर के नसीराबाद थाना क्षेत्र के तिलाना निवासी दिलीप सिंह गंगा एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. का ट्रॉला चलाता है। शनिवार सुबह वह चमरौली यार्ड से सड़क बनाने वाली पेवर मशीन (डामर-गिट्टी को समतल करने वाली) को ट्राला में लादकर मिर्जापुर गांव के पास लेकर जा रहा था। सुबह लगभग 6:15 बजे मेथीटीकुर क्राॅसिंग के पास आगे चल रही बोलेरो के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, उसे बचाने में चालक ने स्टेयरिंग घुमा दी तो ट्रॉला रेलवे बैरिकेडिंग और ट्रैक को क्षतिग्रस्त करते हुए बीच ट्रैक पर चला गया और वहीं फंस गया।
विज्ञापन

भारी मशीन लदी होने से ट्रॉला हटाया नहीं जा सका। इससे ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। गेटमैन ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर मुरादाबाद मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजनाथ सिंह और माखी के स्टेशन अधीक्षक प्रदीप श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्था को सूचना दी। कार्यदायी संस्था ने तीन क्रेन, दो जेसीबी व एक लोडर भेजकर ट्रॉला को ट्रैक से हटवाया। करीब तीन घंटे बाद 9:30 बजे ट्रॉला को ट्रैक से हटाया जा सका। इसके बाद रेल और सड़क यातायात शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क मार्ग पर एक किमी क्षेत्र में लगी वाहनों की लंबी कतारें
मेथीटीकुर क्रॉसिंग के रेलवे ट्रैक पर ट्राला फंसने से सड़क मार्ग भी जाम रहा। लंबा होने और ट्राला के ट्रैक पर ही फंसने से अन्य वाहन भी नहीं निकल पाए। इससे उन्नाव-संडीला मार्ग पर एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तीन घंटे तक यातायात बाधित होने से जाम लंबा हो गया। जाम में फंसकर लोग बेहाल हो गए। कोई कामकाजी लोग समय पर कार्यालय नहीं पहुंच सके तो बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंचे।



स्टेशनों पर रोकी गईं ट्रेनें
रेलवे ट्रैक पर ट्राला फंसने से रेल यातायात भी प्रभावित रहा। इसके चलते ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया। कानपुर से बालामऊ की ओर जाने वाली 04328 पैसेंजर मेथीटीकुर स्टेशन पर सुबह 6:32 बजे पहुंचती है। हादसे के बाद पैसेंजर को माखी स्टेशन पर रोक दिया गया। रेलवे मार्ग सामान्य होने पर बालामऊ के लिए जाने वाली ट्रेन को रवाना किया गया। पैसेंजर 9:25 बजे मेथीटीकुर स्टेशन पहुंची। लगभग तीन घंटे यात्रियों को माखी स्टेशन पर परेशान होना पडा। वहीं, बालामऊ से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सफीपुर स्टेशन पर रुकी रही। 8:58 बजे के स्थान पर एक घंटा देरी 9.58 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed