फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   tramil machine cleaned dumping ground

अब सफाई के साथ होगी नगर पालिका की कमाई

Tue, 21 Jun 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
tramil machine cleaned dumping ground
चांदीमारी में बने अस्थाई डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा का निस्तारण करती ट्रामिल मशीन। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। नगर पालिका का अस्थायी डंपिंग ग्राउंड अब कूड़ा निस्तारण के साथ कमाई का जरिया भी बनेगा। पालिका प्रशासन ने चांदमारी में बने डंपिंग ग्राउंड में ट्रामिल मशीन से कूड़े की छंटाई शुरू की है। पॉलिथीन, प्लास्टिक को रिसाइकल करने वाली एजेंसियों और कारखानों को बेचकर पालिका आमदनी बढ़ाएगी।
विज्ञापन

पालिका पांच करोड़ की लागत से बक्खाखेड़ा में कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण करा रही है लेकिन बजट न जारी होने से निर्माण में सुस्ती है। फिलहाल चांदमारी के पास बने अस्थायी डंपिंग ग्राउंड को साफ करने का काम ट्रामिल मशीन से शुरू कराया गया है। 36 लाख की इस मशीन का रोजाना आठ घंटे संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे डंपिंग ग्राउंड में आने वाले ठोस कूड़े का निस्तारण शुरू कराया गया है। मशीन की मदद से कूड़े और पॉलिथीन को अलग किया जाता है। मिट्टी साफ होकर अलग हो जाती है। पॉलिथीन को अलग एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गंध से मिला छुटकारा
चांदमारी के पास बने कूड़ा डंपिंग ग्राउंड की बदबू से जेल कालोनी में रहने वालों का बुरा हाल था। इसे लेकर कई बार हंगामा भी हो चुका है। हरदोई-उन्नाव रोड से निकलने वालों को मुंह पर रुमाल रखकर निकलना पड़ता था। अब मशीन से कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है तो लोगों को राहत मिलेगी।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत मशीन का प्रयोग कूड़ा निस्तारण में किया जा रहा है। इससे स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में भी पालिका को फायदा होगा। साथ ही डंपिंग ग्राउंड में जो पॉलिथीन फैली रहती थी, उसे रिसाइकिल के लिए भेजा जाएगा। इससे पालिका को हर महीने औसतन एक लाख रुपये तक आमदनी होगी। - अभिषेक राय, प्रोजेक्ट मैनेजर स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed