{"_id":"6aeb8f29cf6b892bd2049a6b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-160831-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जमीन पर कब्जे से परेशान युवक ने कलक्ट्रेट में खुद और परिवार पर छिड़का पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जमीन पर कब्जे से परेशान युवक ने कलक्ट्रेट में खुद और परिवार पर छिड़का पेट्रोल
विज्ञापन
पेट्रोल लेकर परिवार सहित कलक्ट्रेट पहुंचे अजय कुमार की समस्या सुनते एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्
- फोटो : Archive
उन्नाव। कई साल से चार बीघा जमीन के लिए भटक रहा युवक बुधवार दोपहर पिता, पत्नी और चार बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा और खुद पर पेट्रोल डालने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम पहुंचे और समस्या की जानकारी ली। पीड़ित ने चार बीघा जमीन, सर्वे में जमीन दूसरे के नाम दर्ज करने और 2014 से सुनवाई न होने की बात कही। एडीएम ने जांच और कार्रवाई आश्वासन देकर भेजा।
शुक्लागंज के जुराखन खेड़ा निवासी अजय कुमार बुधवार दोपहर पिता पुत्तीलाल पासी और पत्नी व चार बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा और गेट के पास ही थैले से पेट्रोल भरी बोतल निकालकर खुद पर और परिवार के लोगों पर छिड़कने लगा। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने पकड़ा। बोतल और माचिस छीन ली। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह पहुंचे और बात की। बताया कि पिता पुत्ती लाल के नाम सदर तहसील की ग्राम पंचायत कटरी पीपर खेड़ा में चार बीघा जमीन पर जुलाई 2014 को कुछ लोगों ने अपनी बताकर कब्जा कर लिया।
विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। वह गांव छोड़ कर परिवार के साथ, ग्राम आंटा बंथर में रिश्तेदारों के यहां रह रहा है। लगातार शिकायतें और अफसरों के चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। आरोप है कि विपक्षी लोग बार-बार उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे भी दर्ज करा रहे हैं। परिवार रजिस्टर में भी उसका नाम हटाया गया है।
विज्ञापन
एडीएम सुशील कुमार गोंड ने एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा को बुलाया और सर्वे विभाग से समन्वय करके जांच के निर्देश दिए। परिवार रजिस्टर में गड़बड़ी के आरोप की जांच कराने का आश्वासन देकर परिवार को भेजा। एडीएम ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।