Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सरैया आरओबी खुला, जाम से जूझ रहे 15 हजार लोगों को राहत

Thu, 05 Nov 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-44-नवनिर्मित सरैयां आरओबी से पहले दिन कानपुर की ओर जाते वाहन। संवाद - फोटो : Archive
शुक्लागंज/उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत के चलते 54 दिन से जाम की दुश्वारियां झेल रहे करीब 15 हजार लोगों को बड़ी राहत मिली है। सेतु निगम ने मरहला चौराहे से गंगा बैराज होते हुए कानपुर जाने वाले मार्ग की सरैया रेलवे क्रॉसिंग के नवनिर्मित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) को बुधवार दोपहर 12:30 बजे यातायात के लिए खोल दिया। इससे सरैया रेलवे क्रॉसिंग और शुक्लागंज के नवीन गंगा पुल पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को निजात मिली है। हालांकि पुल पर सुरक्षा, मार्ग प्रकाश, संकेतक, पेंटिंग और गोल चबूतरे समेत कुछ काम अभी बाकी हैं।
विज्ञापन


दरअसल, हाईवे पर लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन में जाजमऊ स्थित 708 मीटर लंबा गंगा पुल करीब 51 साल पुराना है। पुल के पिलरों पर स्लैब के बीच लगे बेयरिंग खराब हो गए थे। इससे वाहनों के गुजरने के दौरान पुल में तेज कंपन हो रहा था। दूसरी ओर शुक्लागंज के आजाद मार्ग से गंगा बैराज होते हुए कानपुर को जोड़ने वाले रास्ते पर सरैंया रेलवे क्रॉसिंग का पुल निर्माणाधीन था। इसे वर्ष 2024 में ही पूरा होना था, लेकिन निर्माण में देरी के कारण जाजमऊ पुल की मरम्मत भी अटकी रही।
विज्ञापन


पुल पर खतरा बढ़ने पर एनएचएआई ने 12 सितंबर से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाकर मरम्मत शुरू करा दी। इसके चलते हल्के वाहनों के लिए केवल एक लेन से आवागमन की व्यवस्था रही और लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। इस बीच डीएम घनश्याम मीना ने रेलवे और सेतु निगम के अधिकारियों को बुलाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद निर्माण कार्य तेज हुआ और बुधवार को आरओबी यातायात के लिए खोल दिया गया। पुल शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का दावा है कि शेष काम भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये काम अभी भी बाकी
चार लेन के 1124 मीटर लंबे और 77.34 करोड़ से बने आरओबी में दोनों तरफ मार्ग प्रकाश लिए 52 पोल लगाए गए हैं हालांकि अभी इनमें एलईडी नहीं लग पाईं हैं। डिवाइडर में रंग-रोगन, पीली-काली पट्टी, रिफ्लेक्टर का काम अभी जारी है। पुल के प्रवेश और निकास द्वार पर सूचना बोर्ड भी नहीं लग सके हैं। आजाद मार्ग की तरफ यातायात सुगम रखने के लिए गोल चबूतरा भी अधूरा है।

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर सन्नाटा
आरओबी से यातायात शुरू होने के बाद से सरैंया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर सन्नाटा छा गया। मालूम हो कि ट्रेनों के बहु आवागमन वाले इस कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर चौबीस घंटे में औसतन 80 बार फाटक बंद होता है। ट्रेन को निकालने के लिए एक बार में करीब 10 से 15 मिनट फाटक बंद होने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। जल्दबाजी के चक्कर में कई बार वाहन क्रॉसिंग के बीच भी फंस जाते थे और ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो जाता था। लेकिन बुधवार दोपहर बाद से यातायात लगभग खत्म हो गया। गेट मैन अजय ने बताया कि सालों बाद राहत महसूस की है. न तो जाम लगा और ना ही यातायात उलझा।
--
लोगों की बात
फोटो-47- वीरेंद्र यादव
अब कानपुर जाने में कम लगेगा समय
सरैंया आरओबी के चालू होने से अब कानपुर आने-जाने के दौरान समय कम लगेगा। अभी तक सरैया क्रॉसिंग को पार करने में औसतन आधा घंटा लग जाता था। अब पुल चालू होने से आजाद मार्ग से बिना कहीं रुके पांच मिनट में गंगा बैराज और फिर वहां से सीधा कानपुर जा सकेंगे।-वीरेंद्र यादव।

फोटो-48-राजन सिंह
आरओबी खुलने से मिली
यह आरओबी तो बहुत पहले ही बन जाना चाहिए था, लेकिन लेटलतीफी वर्षों तक मुसीबत बनी रही। हालांकि देर से ही सही पर पुल बन जाने से राहत मिली है। अब कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज आना-जाना आसान होगा। बिना रुके कानपुर एक्सप्रेसवे भी पहुंचा जा सकेगा।-राजन सिंह , शुक्लागंज।

वर्जन...
हाईवे पर जाजमऊ पुल की मरम्मत का काम होने से सरैयां मार्ग और शुक्लागंज के नवीन पुल पर यातायात का दबाव अधिक हो गया था। इससे जाम की समस्या भी हो रही थी। इसे देखते हुए दिन-रात काम कराकर निर्माण पूरा कराया गया है। रेलवे क्रॉसिंग मार्ग के जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा। जो भी काम बाकी हैं उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा कराया जा रहा है। -एसके सुमन, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम

फोटो-44-नवनिर्मित सरैयां आरओबी से पहले दिन कानपुर की ओर जाते वाहन। संवाद

फोटो-44-नवनिर्मित सरैयां आरओबी से पहले दिन कानपुर की ओर जाते वाहन। संवाद- फोटो : Archive

फोटो-44-नवनिर्मित सरैयां आरओबी से पहले दिन कानपुर की ओर जाते वाहन। संवाद

फोटो-44-नवनिर्मित सरैयां आरओबी से पहले दिन कानपुर की ओर जाते वाहन। संवाद- फोटो : Archive

फोटो-44-नवनिर्मित सरैयां आरओबी से पहले दिन कानपुर की ओर जाते वाहन। संवाद

फोटो-44-नवनिर्मित सरैयां आरओबी से पहले दिन कानपुर की ओर जाते वाहन। संवाद- फोटो : Archive

फोटो-44-नवनिर्मित सरैयां आरओबी से पहले दिन कानपुर की ओर जाते वाहन। संवाद

फोटो-44-नवनिर्मित सरैयां आरओबी से पहले दिन कानपुर की ओर जाते वाहन। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed