फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Traffic was stopped by putting soil to repair the Sai river bridge

Unnao News: सई नदी पुल की मरम्मत के लिए मिट्टी डाल बंद किया आवागमन

Fri, 12 Sep 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Traffic was stopped by putting soil to repair the Sai river bridge
औरास। सई नदी पुल की मरम्मत का काम शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार की शाम पुल के दोनों तरफ मिट्टी डालकर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया। हालांकि पुल बंद होने का सूचना बोर्ड और संकेतक न लगाए जाने से मार्ग पर जाम लग गया। इससे लोग परेशान भी हुए।
विज्ञापन

औरास कस्बे में वर्ष 1965 में सई नदी पर पुल का निर्माण कराया गया था। पिछले माह पुल का जोड़ खुलने से किनारा धंस गया था। पुल की एक सपोटिंग दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई और एक टुकड़ा टूट कर नीचे गिर गया था। अब पुल शेष बची अन्य सपोटिंग दीवार पर लटका है। उसमें भी बड़ी दरार है। इसको देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने 10 सितंबर से मरम्मत कार्य शुरू कराने की तैयारी की थी। हालांकि पहले दिन श्रमिक न मिलने से काम शुरू नहीं हो सका था। अब शुक्रवार से काम शुरू करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को औरास सई नदी पुल के दोनों तरफ सड़क पर मिट्टी का बांध लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया। अचानक से बिना किसी सूचना के पुल बंद करने से कस्बे तक पहुंचने वाले वाहनों से जाम लग गया। बाद में ठेकेदार ने पीछे बैनर लगाया। तब कहीं जाकर वाहन पीछे रुक गए और वहां से मुड़कर निकले। इसके बाद कस्बे में जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन इधर से होकर जाएंगे
-औरास थाने के पास से ब्लाॅक रोड से मिर्जापुर अजिगांव पुल और मोहान के लिए जाएंगे।

-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अंडरपास से पास से नई बस्ती चौराहे से हल्के वाहन मिर्जापुर अजिगांव पुल की ओर से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed