फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Traffic jam on highway due to dumper running out of diesel

Unnao News: डंपर का डीजल खत्म होने से हाईवे पर जाम

Fri, 24 Jan 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on highway due to dumper running out of diesel
सोनिक मोड़ पर लगा जाम।  - फोटो : सोनिक मोड़ पर लगा जाम।
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे के सोनिक मोड़ डायवर्जन प्वाइंट पर कार्यदाई संस्था की बदइंतजामी से वाहन सवारों को फिर जाम से जूझना पड़ा। गुरुवार को यहां डंपर का डीजल खत्म होने से करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। मौके पर क्रेन न होने के कारण जब चालक डीजल लेकर आया तब वाहन आगे बढ़ना शुरू हुए।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास का काम सोनिक मोड़ से बसीरतगंज के बीच चल रहा है। इसके लिए कार्यदाई संस्था ने 200 मीटर में रूट डायवर्जन किया है। दोनों लेन के वाहन एक ही लेन से गुजारे जा रहे हैं। गुरुवार को लखनऊ से कानपुर जा रहा खाली डंपर सोनिक मोड़ पर अचानक बंद हो गया। चालक के चेक करने पर पता चला कि डीजल खत्म हो गया है।
विज्ञापन

चालक ने आसपास के लोगों से मदद मांगी और वाटर कूलर में चमरौली स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लाया। इस बीच सड़क पर डंपर के खड़े होने से करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेन की व्यवस्था न होने से कार्यदाई संस्था डंपर को किनारे नहीं करा सकी। चालक के डीजल लेकर आने पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम में फंसे वाहनों का रेंगना शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed