फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Took stock of GIC

जीआईसी का लिया जायजा

Thu, 12 Jan 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 12 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Took stock of GIC
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कार्मिकों के लिए ट्रेनिंगस्थल तय किए जाने की कवायद जारी है। बुधवार को सीडीओ ने शहर के राजकीय इंटर कालेज में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कमरों की जानकारी ली। हालांकि अभी तक ट्रेनिंगस्थल फाइनल नहीं हो सका है। जिले में चुनाव ड्यूटी में 11052 कर्मचारी लगाए गए हैं। इन कार्मिकों को चुनाव संपन्न कराने की ट्रेनिंग दी जानी है। सीडीओ संजीव सिंह ने जीआईसी में कमरों को खुलवाकर देखा। मालूम होकि मंगलवार को भी सीडीओ ने पूरननगर स्थित एसवीएम इंटर कालेज, बाल विद्या मंदिर और निराला प्रेक्षागृह में जानकारी हासिल की थी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधतंत्र से कक्षों की संख्या, फर्नीचर समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में पूछा था। हालांकि इन तीनों जगहों को कार्मिकों के लिए ट्रेनिंगस्थल बनाने पर सहमति नहीं बन पाई थी। जिले में मतदान के लिए 2303 पोलिंगबूथ बनाए गए हैं। 20 प्रतिशत यानी 460 बूथ अतिरिक्त रखे गए हैं। कुल 2763 बूथों पर 4 कार्मिक प्रति बूथ के हिसाब से 11052 कार्मिकों की चुनाव में ड्यूटी लगाई जा रही है।
इंसेट-1
150 ईवीएम से दिया जाएगा प्रशिक्षण
दोस्तीनगर फायर सेंटर में ईवीएम का बुधवार को रैंडमाइजेशन किया गया। एडीएम ने बताया कि गुरुवार को विधानसभावार ईवीएम अलग करने का काम शुरू होगा। कुल ईवीएम का 7 प्रतिशत यानी लगभग 150 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों को अलग कर लिया गया है। इनसे कार्मिकों को ईवीएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


आयोग की वेबसाइट से लोड करें एप
सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार का चुनाव खासा हाईटेक कर दिया है। चुनाव से संबंधित हर बिंदु के लिए  आयोग ने इस बार एक एप डिजाइन किया है। राजनीति से जुड़े लोगों की शिकायतों के लिए समाधान, सुविधा, गाड़ियों के लिए सुगम और शिकायत को एक अलग एप तैयार किया गया है। कोई भी आयोग की वेबसाइट ceoup.gov.in से इन एप्स को डाउनलोड कर सकता है। एडीएम ने बताया कि एप पर आने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed