फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tonight from 9am to 9pm only the bulbs will turn off, CFL

आज रात 9 बजे से 9 मिनट को बंद होंगे सिर्फ बल्ब, सीएफएल

Sat, 04 Apr 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tonight from 9am to 9pm only the bulbs will turn off, CFL
उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज रात 9 मिनट के लिए लाइटें बंद करने के जनता से किए गए आह्वान के दौरान बिजली आपूर्ति दुरुस्त रहे इसके लिए विभाग ने फुलप्रूफ व्यवस्था तैयार कर ली है। विभाग ने हर उपकेंद्र पर एक इंजीनियर की तैनाती कर दी है। जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर समय रहते उसे दूर किया जा सके।
विज्ञापन

कोरोना रूपी संकट का अंधियारा दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात 9 बजे 9 मिनट के लिए आम लोगों से लाइटें बंद करने का आह्वान किया है। हालांकि लाइटें बंद करने में सिर्फ घर में लगे सीएफएल व बल्ब का स्विच ही ऑफ किया जाना है। इस दौरान फ्रिज समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण 9 मिनट की बंदी से दूर रहेंगे। यानी इन उपकरणों को चालू रखा जा सकता है। 9 मिनट के लिए लाइटें बंद रखने और फिर खोलने के दौरान हाईवोल्टेज न आए इसके लिए बिजली विभाग ने तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

एक्सईएन एससी शर्मा ने बताया कि 9 मिनट लाइट ऑफ और फिर ऑन होने के दौरान हाईवोल्टेज न आए इसके लिए सभी उपकेंद्रों में लगे कैपेस्टर बैंक (इलेक्ट्रानिक उपकरण) को ऑफ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे लाइटों के बंद होने से कम हुए विद्युत लोड को मेनटेन करने में मदद मिलेगी। वहीं, आम लोगों से अनुरोध है कि इस समयावधि यानि 8.55 बजे से घरों के पंखे जरूर चालू कर दें और 15 मिनट तक इसे चलाते रहें। इससे ग्रिड को सही रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed