फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Toll tax collection starts with slight annual increase

मामूली वार्षिक बढ़ोतरी के साथ टोल टैक्स वसूली शुरू

Sun, 19 Apr 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Toll tax collection starts with slight annual increase
नवाबगंज स्थित टोल प्लाजा। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज(उन्नाव)। मामूली सालाना वृद्धि के साथ रविवार आधी रात से टोल वसूली शुरू हो गई। कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन के कारण पिछले लगभग एक माह से टोल वसूली स्थगित चल रही थी। एनएचएआई के आदेश पर लखनऊ-कानपुर हाईवे के नवाबगंज में पीएनसी कानपुर अयोध्या टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड ने टोल शुल्क में बढ़ोतरी कर वसूली शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हर साल नए वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से लखनऊ-कानपुर के नवाबगंज टोल प्लाजा पर लिए जाने वाले टैक्स में बढ़ोतरी की जाती है। इस वित्तीय वर्ष 2020-21 में भी टोल वसूली करने वाली कंपनी पीएनसी ने सभी छोटे-बड़े वाहनों में पांच से तीस रुपये और मासिक पास पर 10 रुपये से 6 सौ रुपये तक की वृद्धि की है। टोल प्लाजा से रोजाना लगभग 22 से 23 हजार छोटे-बड़े वाहन निकलते हैं।
विज्ञापन

छोटे वाहन व कार 12 हजार, ट्रक और बस 2400, थ्रीएक्सएल 1200, मल्टीएक्सल 4600, हल्के वाहन 2100 लखनऊ-कानपुर हाईवे से रोजाना गुजरते हैं। वहीं, मासिक पास भी अब 265 की जगह 275 रुपये में बनेगा। इसके अलावा 95 रुपये कार में, 150 रुपये हल्के वाहनों में, 315 रुपये बस व ट्रक में, 340 रुपये थ्रीएक्सएल में, मल्टीएक्सएल वाहनों में 490 रुपये व ओवरसाइज वाहनों में 600 रुपये मासिक पास में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब से फास्टैग लगे वाहनों को ही छूट मिलेगी। कैश पर आने-जाने की पर्चियां उसी रेट पर ही कटेंगी। अगर कार में फास्टैग लगा है तो एक तरफ लखनऊ जाते समय एक तरफ से 75 रुपये कटेंगे। 24 घंटे के भीतर वापसी में 40 रुपये का डिजिटल पेमेंट वापसी का कटेगा। इस तरह दोनों तरफ से कार सवार के 115 रुपये ही कटेंगे। यदि काउंटर पर कैश देते हैं तो आने-जाने पर 75 के हिसाब से दो बार कटेगा। इस हिसाब से कैश देने वाले कार सवार को 150 रुपये चुकाने होंगे।

लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा की शुरुआत अगस्त 2013 को हुई थी। जिसका टेंडर पीएनसी कानपुर अयोध्या टोलवेज प्रा. लिमिटेड के पास नौ साल के लिए 31 जुलाई 2022 तक सुरक्षित है। नवाबगंज टोल प्लाजा की परियोजना की पूंजीलागत 2948.91 करोड़ रुपये है। जिससे इस वित्तीय वर्ष 2019-20 तक 1795.87 करोड़ रुपये वसूल किये जा चुके हैं। टोल प्रबंधन के मुताबिक, पूंजी लागत की वसूली के बाद प्रवोक्ता शुल्क की दरों में 40 प्रतिशत तक कमी भी की जा सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed