फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Today the traffic of the city will change

उन्नावः आज बदला रहेगा शहर का यातायात

Sun, 09 Oct 2022 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Today the traffic of the city will change
उन्नाव। बारावफात पर निकलने वाले जूलुस-ए मोहम्मदी को देखते हुए पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। रूट डायवर्जन सुबह नौ बजे से जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि ईद मिलादुन्नवी रविवार को निकाला जाएगा। इसके लिए सुबह नौ बजे से कब्बा खेड़ा व पुलिस आफिस चौराहा से बड़ा चौराहा की तरफ आने वाले छोटे-बड़े वाहन, ई रिक्शा, टेंपो आदि वाहनों को हरदोई मार्ग पुल की तरफ से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

हरदोई पुल बाबूगंज से नगर पालिका की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। शुक्लागंज की ओर से आने वाले चौपहिया वाहनों को गांधीनगर तिराहा से अस्पताल रोड होते हुए गदनखेड़ा बाइपास से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई रोड कब्बा खेड़ा की ओर से वाहनों को लोकनगर व छोटा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अंबेडकर पार्क की तरफ से हरदोई पुल से निकाला जाएगा। हाईवे के गदन खेड़ा बाइपास चौराहा से आने वाले वाहनों को गांधी नगर तिराहा से मगरवारा की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed