फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three thieves from an inter-district gang nabbed; 700 kg of wire recovered.

Unnao News: अंतरजनपदीय गिरोह के तीन चोर दबोचे, 700 किलो का तार बरामद

Sat, 19 Sep 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three thieves from an inter-district gang nabbed; 700 kg of wire recovered.
फोटो-03-कल्यानपुर थाने में बरामद चोरी के सामान के साथ पकड़े गए गिरोह के सदस्य। संवाद
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर पुलिस ने बिजली का तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 700 किलो चोरी का एल्यूमीनियम तार, तार काटने वाला कटर, खंभे पर चढ़ने वाली लोहे की चप्पल, तीन वाहन, मोबाइल फोन और 1140 रुपये बरामद हुए हैं। बरामद वाहनों में महिंद्रा सुप्रो पिकअप, स्विफ्ट और अल्टो कार शामिल हैं। गिरोह का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली मार्ग पर 12 सितंबर की रात चोरों ने 33 केवी लाइन के 17 और 11 केवी लाइन के 13 खंभे के तार काटकर चोरी कर लिए थे। तभी तीन बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए थे। अवर अभियंता सुंदरम सिंह यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम शुक्रवार को मुरादीपुर-बिंदकी मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने उन्नाव की ओर से तीन संदिग्ध वाहनों के आने की सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों वाहनों को रोका और उनमें सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के शक्तिनगर निवासी सुमित कुमार धानुक, पोनी रोड निवासी शिवांशू गुप्ता उर्फ लकी गुप्ता और बीघापुर थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी राजेश पटेल शामिल हैं। बगहा गांव निवासी बृजेश पटेल मौके से भाग गया। पुलिस पूछताछ में राजेश पटेल को गिरोह का मास्टरमाइंड बताया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश पूर्व में निजी ठेकेदारी से बिजली की लाइन बिछाने का काम करता था। इससे उसे ग्रिड शटडाउन, पावर लाइनों और विद्युत लाइन से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी थी। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि राजेश और पकड़ से दूर बृजेश सगे भाई हैं। दोनों ठेकेदारी की आड़ में तार चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed