फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three people died in Unnao up

उन्नाव: सांस फूली और तीन लोगों ने तोड़ दिया दम, कई लोग बुखार व सांस लेने में दिक्कत से परेशान

Wed, 28 Apr 2021 06:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Apr 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Three people died in Unnao up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव जिले में औरास के गांव नंदौली में बुखार से पीड़ित तीन लोगों की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत के कारण तीनों लोगों ने दम तोड़ दिया। गांव में कई लोग बुखार व सांस लेने में दिक्कत से परेशान हैं। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

नंदौली गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह (54) को बुधवार सुबह सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

परिजनों ने कस्बे के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत कृष्ण कुमार के बड़े भाई राम कुमार सिंह एडवोकेट की भी हालत पिछले गुरुवार को बिगड़ गई थी। लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। एक सप्ताह में एक ही परिवार में दो मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


उधर, पांच दिन से बुखार से पीड़ित गांव के ही विश्राम मौर्या (45) और राजकुमार (36) को भी बुधवार सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों मृतकों ने कोविड की जांच नहीं कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल आए थे। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। गांव में स्वास्थ्य टीम को भेजकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण और कोविड जांच कराई जाएगी। संक्रमित मिलने पर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed