{"_id":"6098c209245d5f71f4308b6f","slug":"three-people-died-in-road-accident-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम के नीचे दबकर चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम के नीचे दबकर चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत
Mon, 10 May 2021 10:49 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 May 2021 10:49 AM IST
सार
हादसे में डीसीएम के नीचे दबकर दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर लंगरपुर गांव के पास डीसीएम अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गई। हादसे में डीसीएम के नीचे दबकर दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के कुढेहरी गांव निवासी शिव कुमार (19) पुत्र अंगनू प्रसाद लोध अपने चचरे भाई राहुल (19) पुत्र व्रजपाल व बाबा बिंदाप्रसाद (70) के साथ रविवार रात बाइक से भूपतपुर गांव से कुढेहरी आ रहा था। लंगरपुर गांव के पास तरबूज से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गई।
हादसे में डीसीएम के नीचे दबने से तीनों की मौत हो गई। मशक्कत के बाद डीसीएम को सीधा कर दबे मृतकों को बाहर निकाला। परिजनों को घटना की जानकारी देकर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
एक परिवार के तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया। हादसे के वक्त मृतक विंदा प्रसाद अपने पौत्र शिवकुमार व राहुल के साथ भूपतिपुर निवासी अपनी बहन की नातिन की बरात में शामिल होकर लौट रहा था। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।