फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three new bypasses will be built with Rs 1.34 billion

Unnao News: 1.34 अरब से बनेंगे तीन नए बाईपास

Wed, 04 Jun 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 04 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three new bypasses will be built with Rs 1.34 billion
उन्नाव। जिले में तीन नए बाईपास बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कराकर 1.34 अरब के प्रस्ताव तैयार किए हैं, जिसे बजट के लिए शासन को भेजने की तैयारी है। बाईपास बनने से आवागमन सुलभ होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में केवल दोस्ती नगर बाईपास ही निर्माणाधीन है। इस बाईपास का उद्देश्य शहर के अंदर आने वाले वाहनों को बाहर से ही निकालकर हाईवे से मिलाना है। इसी प्रकार अब तीन नए बाईपास के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने दो विधायकों सदर के पंकज गुप्ता व पुरवा के अनिल सिंह के प्रस्तावों पर काम तेज किया है। दो बाईपास सदर क्षेत्र में और एक पुरवा में प्रस्तावित है। पीडब्ल्यूडी ने पिछले दिनों इंजीनियरों के जरिए बाईपास के प्रस्तावित स्थलों का सर्वे कराया था। सर्वे के आधार पर जो रिपोर्ट तैयार की गई, उसमें नए बाईपास की लंबाई 23.90 किलोमीटर और खर्च 1.34 अरब होने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी इस तैयार प्रस्ताव को अब शासन को भेजने जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि प्रस्ताव को अनुमति देते हुए जल्द बजट जारी हो जाए, जिससे निर्माण शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन




प्रस्तावित बाईपास और लागत पर एक नजर- लोक निर्माण विभाग ने पुरवा तहसील के मौरावां-हिलौली-बछरावां रोड से हड़हरा मार्ग तक बाईपास बनाने का प्रस्ताव किया गया है। इसकी लंबाई 1.3 किलोमीटर और लागत 2.34 करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सदर क्षेत्र में गंगा बैराज फोर लेन से गरेरेपुरवा होते हुए रिंग रोड तक फोर लेन बाईपास का निर्माण कराने की तैयारी है। इसकी लंबाई 3.6 किलोमीटर और लागत 75 करोड़ आंकी गई है।
- दोस्तीनगर अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र से कानपुर रिंग रोड तक भी बाईपास बनेगा। इसकीलंबाई 19 किलोमीटर और लागत 57 करोड़ आने का अनुमान है।


बाईपास बनने से कम होगी दूरी
यह तीनों बाईपास बनने से आवागमन में दूरी कम होगी। जैसे मौरावां-हिलौली-बछरावां मार्ग महाराजगंज-निगोहा मार्ग को जोड़ता है। बाईपास का प्रस्ताव पास होने पर मार्ग का चौड़ीकरण होगा। इससे कालूखेड़ा, असोहा, असरेंदा व लउवा की तरफ से बछरावां जाने वाले लोगों को 10 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी होगी। साथ ही हिलौली सघन आबादी में भारी वाहनों से लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।


कोट-----------
जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों के आधार पर तीन नए बाईपास निर्माण का एस्टीमेट तैयार कराया गया है। इसे जल्द ही शासन को भेजकर बजट की मांग की जाएगी। नए बाईपास बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
- हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed