{"_id":"5ee6732e8ebc3e430a0ca89f","slug":"three-more-corona-infected-including-two-women-unnao-news-knp56556465","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं सहित तीन और कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं सहित तीन और कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
उन्नाव के गदनखेड़ा में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद आसपास के घरों पर जांच करती मेडिकल टीम।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव/मियागंज। जिले में दो महिला समेत तीन और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को बिछिया के कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों में पूर्व में संक्रमित पाए गए सराफा व्यापारी के यहां खाना बनाने वाली शहर के मोहल्ला गदनखेड़ा निवासी महिला, अचलगंज स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात महिला कर्मी का दिल्ली से लौटा पति और मियागंज ब्लॉक के हैदराबाद कस्बा निवासी एक महिला शामिल है। प्रशासन ने गांव में सैनिटाइजेशन शुरू कराया है। वहीं, संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने का काम जारी है।
शहर के मोहल्ला गदनखेड़ा निवासी महिला 9 जून को संक्रमित पाए गए मोहल्ला आदर्शनगर निवासी सराफा व्यापारी के यहां खाना बनाने का काम करती है। 12 जून को महिला की ट्रूनेट मशीन से कराई गई जांच में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर मेडिकल टीम ने उसे जिला अस्पताल में आइसोलेट कराया था और सैंपल जांच के लिए लखनऊ के बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट भेजा था। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे बिछिया स्थित कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया है। स्वास्थ्य विभाग अब उन लोगों को चिह्नित कर रहा है जिनके यहां खाना बनाने जाती थी और जो लोग उसके संपर्क में रहे।
जिला अस्पताल परिसर स्थित आवास में रह रही स्टाफ नर्स इस समय अचलगंज सीएचसी में तैनात है। 12 जून को उसका पति दिल्ली से लौटकर आया था। हालांकि वह घर नहीं गया और सूचना देकर खुद जिला अस्पताल में आइसोलेट हो गया। सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे बिछिया कोविड एलवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं, मियागंज ब्लॉक की नगर पंचायत हैदराबाद के मोहल्ला गांधीनगर निवासी 32 वर्षीय महिला, पति व सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव दोस्तीनगर निवासी ममेरे भाइयों के साथ 25 मई को मुंबई से वापस लौटी थी। महिला व उसका पति रात में ममेरे भाई के यहां ही रुक गई थी। 26 मई को सुबह वह अपने घर चली गई थी। 12 जून को दोस्तीनगर निवासी दोनों ममेरे भाइयों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की उनके संपर्क में रही महिला व उसके पति को सरस्वती मेडिकल कॉलेज सोहरामऊ में आइसोलेट कराया था। रविवार को महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मियागंज सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम व चौकी इंचार्ज पवन पाठक गांव पहुंचे। गांव में सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही पांच टीमें बनाकर संपर्क में रहे लोगों का पता लगा सूची तैयार कर रही हैं।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं तीनों को बिछिया कोविड एलवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। संपर्क में रहे लोगों की जांच करा उन्हें आइसोलेट कराया जा रहा है।
संक्रमितों का आंकड़ा 92 पहुंचा, 40 ठीक हुए
दो महिलाओं सहित तीन और लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में अब तक कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 92 हो गई है। इनमें 40 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 49 लोगों का इलाज चल रहा है। संक्रमित पाए गए लोगों में 47 प्रवासी हैं।