फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three farmer dead

तीन किसानों की मौत

Sat, 18 Apr 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 18 Apr 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three farmer dead
उन्नाव। पुरवा तहसील क्षेत्र में दो किसानों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक ओला और बरसात से फसल बर्बाद होने और कर्ज चुकाने की चिंता में दोनों ने आत्महत्या की। पुलिस ने दोनों किसानों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उनका कहना है कि फसल की पैदावार कम होने से किसानों को सदमा तो लगा है, लेकिन आत्महत्या की वजह की तफ्तीश की जा रही है। वहीं, सफीपुर तहसील क्षेत्र के अटिया समसपुर गांव निवासी युवक किसान की शुक्रवार को सदमे से मौत हो गई।
विज्ञापन


केसीसी से 35 हजार रुपये लिया था लोन
पुरवा/असोहा। तहसील व कोतवाली क्षेत्र पुरवा रायपुर गांव निवासी विश्वनाथ (55) का शव शुक्रवार को उसके घर के एक कमरे में फांसी पर लटका मिला। घटना के समय पत्नी मुन्नी पड़ोस में रहने वाले देवर सिद्धनाथ के बेटे की शादी में शामिल होने गई थी। सुबह करीब नौ बजे भतीजे, विश्वनाथ को खाना खाने के लिए बुलाने गए तो उनका शव कमरे में फांसी पर लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी मुन्नी और भाई सिद्धनाथ ने बताया कि विश्वनाथ के पास डेढ़ बीघा जमीन है। बरसात से फसल खराब होने से दो क्विंटल गेहूं हुआ। पत्नी के मुताबिक उसके पति विश्वनाथ ने किसान क्रेडिट कार्ड से 35 हजार रुपये लोन भी ले रखा था। परिजनों ने बताया कि लोन चुकाने की चिंता और पैदावार कम होने के कारण परेशान होकर विश्वनाथ ने आत्महत्या कर ली।

सूचना पर नायब तहसीलदार एके सरोज, कानूनगो कृष्णचंद्र और लेखपाल प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानूनगो ने बताया कि मौत के हालात संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। इस लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्वनाथ ने फसल की मड़ाई पंद्रह दिन पहले कराई थी।

25 बीघा जमीन ली थी ठेके पर
बछौरा/मौरावां। पुरवा तहसील के मौरावां थानाक्षेत्र के गांव बछौरा गांव निवासी चंद्रपाल (42) का शव घर के बरामदे में फांसी से लटका मिला। पत्नी चंद्रावती के मुताबिक करीब पच्चीस बीघा जमीन ठेके पर ली थी। लेकिन पैदावार गिरने से और बैंक लोन चुकाने की चिंता में उनके पति ने आत्महत्या की है।

भवानी गंज स्थित स्टेट बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन भी ले रखा था। भाई बिंदा प्रसाद ने बताया कि फसल खराब होने और कर्ज चुकाने के साथ ही तीन बच्चों और परिवार की परवरिश की चिंता से परेशान था। सूचना पर नायब तहसीलदार एके सरोज मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पाया कि जिस स्थान पर चंद्रपाल का शव लटका है पास में ही बाइक खड़ी है।

देखने में लग रहा है कि उसने बाइक पर चढ़कर गले में फंदा लगाने के बाद पैर हटा लिए, जो संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्यवाही और मृतक आश्रितों को हर संभव मदद की बात कही।

छह बच्चे हो गए अनाथ
फतेहपुर चौरासी। सफीपुर तहसील क्षेत्र के अटिया समसपुर गांव निवासी अखिलेश (35) पुत्र सोनेलाल की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक चार दिन पहले हुई तेज बारिश में गेहूं की फसल खराब हो जाने के सदमे में जान गई। अखिलेश की मौत से उसके छह बच्चे अनाथ हो गए।

 ग्राम प्रधान जयदेवी के मुताबिक राजस्व कर्मियों को फोन पर सूचना दी गई मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणधीर सिंह ने बताया कि अखिलेश के पास डेढ़ बीघा जमीन है। बरसात से गेहूं की फसल खराब हो गई थी इसे लेकर वह काफी परेशान था।


अखिलेश की पत्नी रामरती की एक साल पहले मौत हो गई थी। उसके पांच बेटियां जिनमें कोमल (14), चांदनी (12), रोशनी (10), प्रार्थना (8), निशा (5) और बेटा सूरज तीन साल का है। घटना के बाद लेखपाल रमेश को फोन किया तो उन्होंने बताया कि तबादला हो गया है उन्होंने सूचना देने की बात कही लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। शाम को परिजनों ने अखिलेश का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed