फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three dead including a teenager with fever

बुखार से एक किशोरी समेत तीन की मौत

Fri, 28 Sep 2018 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 28 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three dead including a teenager with fever
पुरवा के चमियानी गांव स्लाइड बनाते मलेरिया विभाग की टीम।
बिछिया विकासखंड क्षेत्र में बुखार का हमला तेज हो गया है। 24 घंटे में एक ही गांव में एक किशोरी समेत तीन ने बुखार की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। गांव में लगभग हर घर में बुखार पीड़ित हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन


बिछिया ब्लाक के तारगांव में नन्हेलाल रावत की 9 वर्षीय पुत्री शालिनी को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। उसने सीएचसी पर इलाज कराया। गुरुवार सुबह तेज बुखार व उल्टी होने पर दम तोड़ दिया। यहीं की कलावती (45) पत्नी भारत पासी को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन सीएचसी से इलाज करा रहे थे। दोपहर को तेज बुखार व उल्टियां होने लगी। इलाज के लिए परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। गांव के जगदीश साहू (55) बुखार से मौत हो गई। वहीं गांव में बुखार पीड़ितों की संख्या लगभग दो सैकड़ा है। प्रभारी सीएचसी डा.वीके गुप्ता ने बताया कि जिले की मीटिंग में हूं। शुक्रवार को टीम गांव भेजी जाएगी।
विज्ञापन



वहीं विकासखंड के गांव ओरहर में दो दर्जन बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आधा दर्जन बच्चे चिकनपाक्स की चपेट में हैं। गुरुवार को गांव के लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर बाद तक कोई गांव नहीं पहुंचा। लापरवाही की यह स्थिति तब रही जब बुधवार शाम गांव निवासी रमेश की बुखार पीड़ित 11 वर्षीय पुत्री रेनू की मौत हो गई थी। गांव के ही फ ूलचंद्र व रानी डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। अनुराग, आंचल, काजल, रामदेवी व सुधा चिकनपॉक्स की चपेट में हैं। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती जान्हवी पुत्री बबलू की हालत गंभीर बनी हुई है। बिछिया सीएचसी प्रभारी डा.वीके गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को टीम पड़रीकला भेजी गई थी। शुक्रवार को ओरहर गांव में टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओरहर स्वास्थ्य केंद्र  पर दवाएं नहीं
बिछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओरहर की हालत दयनीय है। यहां पर बच्चों की एंटीबायोटिक दवा एक सप्ताह से नहीं है। बुखार पीड़ित सुधा ने बताया कि यहां पर जिम्मेदारों ने बुखार की दवा की बजाय सेपट्रान की दवा दी गई है। जबकि ओपीडी के मुताबिक, पचास मरीज रोज आते हैं। ओरहर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. पुनीत तिवारी ने बताया कि दवाओं के अभाव के कारण गुरुवार को कैंप नहीं लगा है।


साईंपुर सगौड़ा में किया कीटनाशक दवाओं का छिड़काव
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से ग्राम साईंपुर सगौड़ा में फैले संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए लार्वा साइड का छिड़काव किया गया। ग्राम साईंपुर सगौड़ा में भारी गंदगी के चलते भारी पैमाने में संक्रामक रोगों ने पैर पसार रखे हैं। ग्राम प्रधान सरस्वती देवी द्वारा जानकारी देने के बाद गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. मुकेश सिंह के निर्देश पर गांव में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed