फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three Ayushman health temples closed due to lack of CHO

Unnao News: सीएचओ न होने से बंद हुए तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर

Mon, 02 Sep 2024 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Three Ayushman health temples closed due to lack of CHO
औरास। टीकाकरण, टेली मेडिसिन व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ब्लॉक क्षेत्र में खोले गए 16 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में से तीन बंद हैं। धमियाना, कटरा, और तरौना के सेंटर सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) न होने से एक साल से बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन

देखरेख के अभाव में चारों तरफ घना जंगल है और दरवाजे तक गायब हो गए हैं। ऐसे में ग्रामीणों को टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 10 किलोमीटर का चक्कर लगाकर औरासी सीएचसी जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के कल्लू सिंह, रामेंद्र पाल, अनुराग सर्वजीत, रामदास आदि ने बताया कि कई बार अधिकारियों से सेंटर शुरू कराने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन






आरोग्य मंदिर-एक
धमियाना गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर फरवरी 2024 से बंद है। यहां तैनात सीएचओ दिव्या सिंह का चयन लखनऊ के केजीएमयू में स्टाफ नर्स के पद पर हो गया था। इससे उन्होंने सीएचओ पद छोड़ दिया था। इसके बाद से अब तक किसी की तैनाती नहीं की गई। इसके चलते सेंटर बंद हैं। यहां की तीन हजार की आबादी को सीएचसी का चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोग्य मंदिर-दो
कटरा तरौना स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सीएचओ शुभम मौर्या की तैनाती थी। उन्होंने वर्ष 2023 में नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से किसी भी सीएचओ की तैनाती नहीं हो सकी। इससे यहां की चार हजार आबादी को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। टीकाकरण के लिए भी उन्हें सीएचसी तक जाना पड़ रहा है। अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे।


आरोग्य मंदिर-तीन

आदमपुर गांव की आबादी 2500 है। इस आरोग्य मंदिर पर सीएचओ के पद पर भूपेंद्र कुमार की तैनाती थी। वह 12 अगस्त को अयोध्या जाते समय मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसके बाद 21 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इससे यह सेंटर भी बंद चल रहा है। ग्रामीणों ने सीएचओ की तैनाती की मांग लेकिन अभी तक सेंटर बंद ही है।


बोले जिम्मेदार

बंद चल रहे तीनों आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात सीएचओ की संविदा समाप्त कर दी गई है। नवीन तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। जल्द तैनाती का प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. अनूप तिवारी, सीएचसी प्रभारी औरास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed