{"_id":"733fbe6729b0ad539b44882d0b051dae","slug":"three-accidents-killed-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन की मौत, सात घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 24 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में युवक समेत तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती
कराया गया है।
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम निवासी धर्मेंद्र कुमार गौर (35) संत कबीर नगर निवासी अपने चचेरे भाई पवन पुत्र रामपाल की शादी में शामिल होने गए थे। शादी में शामिल होने के बाद पूरा परिवार कानपुर लौट रहा था। इंडिगो कार में उनके साथ पिता राममिलन गौर (60), मां सुशीला (55), बहन गीता (30) पत्नी अनिल, भांजा अरविंद (15), भतीजा शौर्य (4) पुत्र महेश और पड़ोसी दिनेश चंद्र मिश्रा भी थे।
शनिवार तड़के करीब तीन बजे कार सोहरामऊ थाना क्षेत्र में भल्ला फार्म के पास हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पूरा परिवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य लोगों को कानपुर रेफर कर दिया। सूचना पर आए परिजन घायलों के साथ अरविंद का शव भी लेकर चले गए। शनिवार करीब 10 बजे परिवार के लोग फिर शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पुुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया।
उधर, हसनगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। औरास थानाक्षेत्र के नेवादा उदई गांव निवासी सुखवीर (65) शुक्रवार को गांव के ही राजेश (23) पुत्र शिवकुमार के साथ बाइक से जमीन संबंधी काम के लिए हसनगंज तहसील गए थे।
वापस लौटते समय लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हसनगंज कस्बे के पास किसी वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए थे। इनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुखवीर की देर रात मौत हो गई।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। खानपुर सुरौली गांव निवासी रामश्री (45) पत्नी रामसिंह शुक्रवार को बेटे रामजी (6), बेटी शबनम के साथ खरीददारी के लिए बरुआ गांव जा रही थी। गांव के बाहर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
हादसे में रामश्री और उसका बेटा रामजी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर रामश्री को कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।