{"_id":"5736255e4f1c1b750b919982","slug":"this-time-22-million-trees-will-be-planted-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में इस बार लगाए जाएंगे 22 लाख पौधे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में इस बार लगाए जाएंगे 22 लाख पौधे
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 14 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद सीडीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में जनपद में 22 लाख पौधे लगाए जाने की जानकारी दी गई। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रमिकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि पौध लगाने के 132 स्थल निर्धारित किए गए हैं। आडीटर, विटनेस की ब्लाक स्तर पर ट्रेनिंग होगी। चार घंटे के लिए एक विटनेस व एक आडीटर तैनात होगा। इस तरह हर साइट पर तीन आडीटर व तीन विटनेस मौजूद रहेंगे। विटनेस प्लांटेशन कार्य को देखेंगे जबकि आडीटर गणना करेंगे। विटनेस व आडीटर को अलग-अलग प्रोफार्मा पर रिपोर्ट देना होगा।
सारी साइटों का ले आउट प्लान बना लिया गया है। वृक्षारोपण की प्रक्रिया की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई जाएगी। विटनेश व आडीटर को आईडी प्रूफ लगाना होगा। बैठक के दौरान डाटा एकत्रीकरण, प्रपत्रों को भरने व वृक्षारोपण कराने के लिए श्रमिकों की व्यवस्था आदि के बारे में डीएम सौम्या अग्रवाल ने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि संख्या के हिसाब से उन्नाव को प्रदेश में सबसे ज्यादा पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार ने निर्देश दिए कि ब्लाक स्तरीय बैठकें/ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाए और विटनेश व आडीटरों का चयन करते हुए उनके मोबाइल नंबर लिए जाएं। मियागंज, औरास, हसनगंज और बिछिया में सबसे ज्यादा पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वीके मिश्र ने वृक्षारोपण को लेकर की गई तैयारियों के बारे में बताया।