{"_id":"64b98a62987c37a0a001cca4","slug":"thieves-targeted-two-houses-of-farmers-goods-worth-15-lakhs-crossed-unnao-news-c-221-1-sknp1054-834-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसानों के दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसानों के दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख का माल पार
विज्ञापन
अचलगंज। किसानों के दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया और 15 लाख का माल पार कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित तीन दिन से थाने के चक्कर लगा रहा था लेकिन पुलिस मामले को दबाने में लगी थी। अब जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
थानाक्षेत्र की ग्रामसभा कोरारी के मजरे ईश्वरीखेड़ा निवासी इंद्रजीत यादव ने बताया कि मंगलवार रात वह पत्नी और बच्चों के साथ घर के बाहर बरामदे में लेटा था। उसी रात चोर मकान में पीछे की ओर छत के रास्ते आंगन में पहुंचे। अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी 55 हजार की नगदी के साथ करीब सात लाख के जेवर पार कर दिए। उसके बाद चोर पड़ोसी गांव मजरा गणेशखेड़ा पहुंचे। वहां अतुल कुमार के घर से अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे आठ लाख कीमत के सोने और चांदी के जेवरात और पांच हजार की नगदी पार कर दी। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। खुद तलाश की तो घर से करीब सौ मीटर दूर एक खेत में खाली बैग पड़ा मिला। पीड़ितों के मुताबिक, रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन दिन से थाने के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस मामले को निपटाने की बात कह रही है। एसओ प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि चोरी की घटनाएं संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है।