फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There will be 'government' of women in eight bodies and 98 wards

Unnao News: आठ निकायों व 98 वार्डों में होगी महिलाओं की ‘सरकार’

Mon, 24 Apr 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 24 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
There will be 'government' of women in eight bodies and 98 wards
आठ निकायों व 98 वार्डों में महिलाएं होंगी महिलाओं की ‘सरकार’
विज्ञापन

शासन ने महिलाओं के लिए आरक्षित की हैं इतनी सीटें
जनपद में कुल निकायों की संख्या 19 और वार्ड 266
रामगोपाल तिवारी
उन्नाव। आधी आबादी को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए शासन ने जिले की कुल 19 निकायों में 42.10 फीसद और 266 वार्डों में 36.84 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की हैं। इसमें अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए कोटा निर्धारित किया गया है। जिससे भविष्य में आठ निकायों व 98 वार्डो की बागडोर महिलाओं के हाथ होगी।

जिले में 19 नगरीय निकाय और 266 वार्ड हैं। सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद शासन ने जो आरक्षण निर्धारित किया है, उसके अनुसार निकाय व वार्ड मिलाकर कुल 285 सीटों को अलग अलग ओबीसी, अनुसूचित जाति के अलावा सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें 285 कुल सीटों में 106 महिलाओं के खाते में गई हैं। तीन नगर पालिका परिषद व 16 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद की कुल सीटें 19 हैं। इनमें से आठ सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं इन पालिका व पंचायतों के कुल 266 वार्ड मे से 98 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। 2023 निकाय चुनाव के संपन्न होने के बाद अध्यक्ष व वार्ड की 106 सीटों पर महिलाएं उस क्षेएत्र के लोगों की अगुवाकार बनेंगी।
विज्ञापन

इंसेट
महिलाओं के लिए निकायों में आरक्षित अध्यक्ष सीट
नगर पालिका परिषद


आरक्षण
उन्नाव




महिला गंगाघाट


महिला ऊगू




अनुसूचित जाति महिला अचलगंज


महिला
रसूलाबाद



पिछड़ा वर्ग महिला
पुरवा




महिला
सफीपुर



महिला गंजमुरादाबाद


पिछड़ा वर्ग महिला


निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या
नगर पालिका परिषद उन्नाव-11, गंगाघाट-10, बांगरमऊ-नौ, पुरवा-छह, सफीपुर व अचलगंज में पांच-पांच,
नगर पंचायत मौरावां, भगवंतनगर, ऊगू, गंजमुरादाबाद, फतेहपुर चौरासी, कुरसठ, औरास, नवाबगंज, बीघापुर, हैदराबाद, मोहान, रसूलाबाद व न्योतनी में चार-चार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed