फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Theft of lakhs from the locked house of former Pradhan

Unnao News: पूर्व प्रधान के बंद घर से लाखों की चोरी

Thu, 07 Dec 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from the locked house of former Pradhan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनिक। आवास विकास सी ब्लॉक में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। घर और अलमारियों के ताले तोड़कर दो लाख रुपये, तीन लाख के जेवर पार कर दिया। मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद परिवार घर लौटा तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन युवक मास्क और हेलमेट लगाए दिखे हैं। तीनों चोर स्कूटी से आए थे।

दही थानाक्षेत्र के आवास विकास मोहल्ला निवासी शैलेंद्र सिंह तारगांव के पूर्व प्रधान हैं। बुधवार रात वह घर में ताला बंद कर पत्नी रेनू और बेटे आयुष और यश के साथ अपने पैतृक गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। रात में माता का जगराता होने से वहीं रुक गए। गुरुवार सुबह घर आए। मकान का ताला टूटा मिला। घर में अलमारी और बक्सों के ताले भी टूटे मिले।
विज्ञापन

पीड़ित शैलेंद्र के अनुसार चोर दो लाख रुपये और तीन लाख के जेवर ले गए हैं। सूचना पर एसओ, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसमें बुधवार रात करीब 1:26 बजे नीले रंग की स्कूटी से पहुंचे तीन नकाबपोश हेलमेट लगाए चोर नजर आए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed