{"_id":"37e7a9f6e9ce631378ae74f1bddcb96e","slug":"theft-hindi-news-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के निशाने पर अनिवासी भारतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों के निशाने पर अनिवासी भारतीय
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अनिवासी भारतीयों के घर जिले में चोर गिरोह के निशाने पर हैं। हाल के दिनों में हुईं लाखों की चोरी की कई घटनाएं इसी ओर इशारा कर रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोर अनिवासी भारतीयों के घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस इसे महज इत्फाक मान रही है। रविवार को चोरों ने शहर की आवास विकास कालोनी निवासी एक अनिवासी भारतीय के घर धावा बोला। हालांकि लोगों की नींद खुल गई और एक चोर भीड़ के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आवास विकास डी ब्लॉक निवासी बाबूलाल के घर में रविवार को चोर कूदे। बाबूलाल का बड़ा बेटा सुशील कई साल से ओमान में काम करता है। रविवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने पहली मंजिल में सो रहे छोटे बेटे अनिल के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद चोर ने दूसरे कमरे और बक्से के ताले तोड़ दिए। वह सोने के जेवर व अन्य कीमती सामान समेट चुका था मगर तभी अनिल की नींद खुल गई।
शोर मचाया तो नीचे की मंजिल पर सो रही उसकी मां रामदेवी भागकर ऊपर पहुंची और बेटे के कमरे का दरवाजा खोला। शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए और एक चोर को घेर लिया। वह दूसरी मंजिल से कूद गया। लोगों ने उसे दबोच लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों के प्रयास से चोर वारदात को अंजाम भले ही न दे पाए हों लेकिन लोगों में दहशत है।
शनिवार रात चोरों ने पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बैगांव गांव निवासी अनिवासी भारतीय रामशंकर के घर में धावा बोलकर डेढ़ लाख की नगदी के अलावा 400 ग्राम सोने, तीन किलो चांदी के जेवर समेत कीमती घड़ी और कपड़ों समेत पंद्रह लाख का माल पार कर दिया था। घटना के बाद तमाम दावे कर रही पुलिस अभी इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
16 मार्च को अचलगंज थानाक्षेत्र के अमरसस गांव में अनिवासी भारतीय मेवालाल विमल के घर धावा बोलकर बदमाशों ने महिलाओं को असलहों के बल पर बंधक बना लिया और 10 लाख से अधिक का माल लूट ले गए थे।
मालूम हो कि मेवालाल और उनका बेटा कई साल से कुवैत में रहते हैं। 22 फरवरी को बेटे की शादी के चलते दोनों यहां आए थे। शादी के चलते घर में जेवर और नगदी भी रखी थी।
इससे पहले 16 फरवरी को अचलगंज थानाक्षेत्र के ही पचोड्डा सरांय गांव निवासी अनिवासी भारतीय वीरपाल विमल के घर चोरों ने धावा बोला और करीब 15 लाख का माल ले उड़े। घटना के बाद बड़े-बड़े दावे करने वाली पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।