फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft

शादी वाले घर में बारह लाख की चोरी

Thu, 19 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 19 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
theft
उन्नाव। मोहल्ला पीडी नगर में रिटायर्ड बैंक मैनेजर के शादी वाले घर से चोरों ने कमरे और अलमारियों के ताले तोड़कर 45 हजार रुपये और 11 लाख से अधिक के जेवर पार कर दिए। चोरी हुए जेवरों में गृहस्वामी के अलावा रिश्तेदारों के भी जेवर थे। घटना की सूचना पर सीओ और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला पीडी नगर निवासी रिटायर्ड बैंक मैनेजर का दो मंजिला मकान है। नीचे के हिस्से में वह अपने दो बेटे रामकुमार और राजनारायण के साथ रहते हैं जबकि बड़ा बेटा प्रताप सिंह यादव मकान की पहली मंजिल पर रहता है। मंगलवार को प्रताप सिंह की बेटी मनीषा की शादी थी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गजौली गांव से बारात आई थी। मंगलवार शाम करीब सात सात बजे पूरा परिवार और रिश्तेदार हिरन नगर स्थित सौभाग्य पैलेस गेस्ट हाउस चले गए थे। परिवार और सभी नाते-रिश्तेदार शादी में व्यस्त थे इसी दौरान घर के बाहर का दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने दो कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर 45 हजार रुपये और 11 लाख के अधिक के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहस्वामी के बड़े बेटे प्रताप सिंह के मुताबिक रात करीब 12 बजे उसके फूफा श्रीपाल और मामा राधेलाल घर आ गए, लेकिन ताला बंद होने के कारण वह दोनों बरामदे में सो गए। तड़के करीब तीन बजे छोटा बेटा राजनारायण घर पहुंचा तो बाहरी कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था।

इसके बाद वह गैलरी के दरवाजे का ताला खोलकर घर के भीतर गया तो अलमारियां टूटी थीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद राजनारायण ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।


परिजन और रिश्तेदार घर पहुंचे इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र रघुवंशी व सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। राजनारायण की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed