फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Theft by breaking into a bullion shop near the police station

Unnao News: थाने के पास सराफा दुकान में सेंध लगाकर चोरी

Fri, 27 Sep 2024 04:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking into a bullion shop near the police station
असोहा। कस्बे में थाने से 30 मीटर दूर सराफा दुकान की दीवार में बुधवार रात सेंध काटकर दाखिल हुए चोरों ने नकदी और जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया। गुरुवार सुबह सराफा व्यापारी का भतीजा दुकान पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उठा ले गए। गश्त में लापरवाही पर एसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। व्यापारी नेताओं चार दिन में खुलासा न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

असोहा थानाक्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी अनिल रावत की असोहा कस्बे में थाने से करीब 30 मीटर दूर जेवरों की दुकान है। बुधवार रात छत में सेंध लगाकर दुकान में घुसे चोर 1.75 लाख रुपये और छह लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर पार कर ले गए। गुरुवार सुबह व्यापारी अनिल का भतीजा विनय दुकान खोलने पहुंचा तो पड़ोसी दुकानदार रामकुमार सविता की बंद पड़ी दुकान के ऊपर से सेंध कटी देखी। चोर दुकान में लगे दो कैमरे और डीवीआर भी उठा ले गए हैं। थाने के पास लाखों की चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार मंडल असोहा के अध्यक्ष अखिल श्रीवास्तव और जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव सहित अन्य व्यापारी पहुंचे और घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों ने चार दिन में खुलासा न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एएसपी अखिलेश सिंह फॉरेंसिक भी पहुंचे और फॉरेंसिक टीम से जांच कराई। जांच के दौरान दुकान से करीब तीस मीटर की दूर एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया है। हुलिया के आधार पर पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है। जांच में बीट सिपाहियों की लापरवाही पाए जाने पर एसपी दीपक भूकर ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। सराफ अनिल रावत ने बताया कि दो दिन पहले ही दुकान में सीसीटीवी लगवाए थे। घटना के खुलासे के लिए एसओजी को लगाया गया है। चोर दुकान में रखी आर्टिफिशियल ज्वैलरी नहीं ले गए। पीड़ित अनिल रावत के मुताबिक सुरक्षा के लिए दुकान में लॉकर भी लगवा रखा है। इसके बाद भी जेवर और रुपये लॉकर के बजाए ड्रार में रखे थे। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। लोगों का कहना है कि जब जेवर और नकदी सुरक्षित रखने की व्यवस्था थी तो ऐसी लापरवाही कैसे की गई। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने किया जाम लगाने का प्रयास
थाने के पास कस्बे मे हुई चोरी के विरोध में आक्रोशित ग्रामीण भल्लाफार्म -कालूखेड़ा मार्ग पर पहुंचकर जाम लगाना चाहते थे। लेकिन एएसपी अखिलेश सिंह ने चार दिन के अंदर खुलासे का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। दुकान के सामने पिकेट भी लगती है। रात में पिकेट ड्यूटी का पता लगाया तो आरक्षी अरविंद कुंतल और संजू यादव की ड्यूटी लगना बताया गया। रजिस्टर में ड्यूटी दर्ज होने की जगह पर फ्लूट लगा मिला। जानकारी होने पर एसपी दीपक भूकर ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed